ADVERTISEMENT

चंबा मर्डर-सुसाइड केस: शराब और सनक ने उजाड़ा परिवार, अकेला रह गया 16 साल का बेटा; पुलिस जांच में खुले कई राज

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। दरअसल, विकास खंड मैहला की लोथल पंचायत में एक मानसिक रूप से परेशान और शराब के आदी व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद स्वयं भी फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दोहरे कांड के बाद पूरे इलाके में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

भतीजे ने देखा खौफनाक मंजर

जानकारी के अनुसार, मृतक सरवन कुमार का भतीजा जब सुबह गोशाला जा रहा था, तो उसने अपने ताया को आंगन के पेड़ से लटका पाया। पास ही रसोईघर में उसकी ताई अंजू देवी का खून से लथपथ शव पड़ा था। वारदात में इस्तेमाल किया गया दराट भी मौके पर ही बरामद हुआ है। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई सुभाष कुमार ने पुलिस को बताया कि सरवन कुमार लंबे समय से मानसिक तनाव में था और अत्यधिक शराब पीने के कारण अक्सर घर में क्लेश करता था। इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था, लेकिन तब उसे बचा लिया गया था। मंगलवार रात जब घर में केवल पति-पत्नी अकेले थे, तब सरवन ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

अकेला रह गया बेटा

दंपती के तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियों का विवाह हो चुका है। वारदात के समय 16 वर्षीय बेटा घर पर नहीं था, वह किसी काम से रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। सुबह जब वह लौटा तो माता-पिता दोनों की मौत की खबर ने उसे झकझोर कर रख दिया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक चंबा, विजय कुमार सकलानी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव का मामला लग रहा है। पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस द्वारा हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!