आज हिमाचल समेत पूरा देश देखेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास

Khabron wala 

हिमाचल के साथ-साथ पूरे देश में 7-8 सितंबर यानी आज और कल पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। खगोल विज्ञान केंद्र के मुताबिक देश के सभी स्थानों में ये देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं ग्रहण से जुड़ी जानकारियां।

पृथ्वी की उपछाया में आएगा चंद्रमा

आज चंद्रमा देर शाम पृथ्वी की उपछाया में जाएगा। ये 8 सितंबर यानी कल अर्धरात्रि के बाद के कुछ घंटों तक जारी रहेगा। भारत में ग्रहण के सभी चरण, पूर्णता सहित पूरे देश में दिखाई देंगे।

चंद्रग्रहण का स्पर्श भारतीय समय के हिसाब से आज रात 9:57 पर होगा- जो कि कल दोपहर 1:27 बजे ग्रहण खत्म होगा। ग्रहण की पूर्णता आज 11 बजे शुरू होगी व ग्रहण की पूर्णता का अंत कल 12:23 बजे पर होगा।

2026 में होगा अगला चंद्रग्रहण

ग्रहण 3.30 घंटे की समय अवधि का होगा। वहीं, ग्रहण के पूर्णता की अवधि 1 घंटा 23 मिनट की है। देश में दृश्य अगला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को होगा जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। देश में दृश्य पिछला चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर 2023 में हुआ था जो आंशिक ग्रहण था।

ग्रहण खगोलीय घटना है। चंद्रग्रहण का असर सिर्फ वैज्ञानिक दृष्टि से नहीं, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी जरूरी है। चंद्रग्रहण पूर्णिमा को होता है, जब पृथ्वी, सूर्य व चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं।

पृथ्वी की प्रच्छाया से ढकना

पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक जाता है। आंशिक चंद्रग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।

सूतक सात को दोपहर 12:57 बजे से लगेगा। वहीं ग्रहण प्रारंभ विरल छाया में प्रवेश रात्रि 8:58 पर प्रवेश करेगा। ग्रहण स्पर्श रात्रि 9:57 के बाद शुरू होगा। विरल छाया निर्गम रात्रि 2:25 पर होगा। पूर्णिमा के दिन जिन लोगों को श्राद्ध करना है, वे दोपहर 12:57 बजे तक ही भोजन से निवृत हो जाएं।

राशि के अनुसार देखें ग्रहण

कुंभ और मीन राशि वालों को नहीं देखना चाहिए ग्रहण।

मेष, वृषभ, कन्या और धनु राशि वालों के लिए श्रेष्ठ रहेगा।

मिथुन, सिंह, तुला, मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

कर्क, वृश्चिक, मीन, कुंभ राशि वालों के लिए खराब रहेगा।

इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का चंद्रग्रहण फलदायी रहेगा। आज के दिन ये लोग कारोबार में लाभ पाएंगे और आर्थिक योजनाओं में भी सफल होंगे। इसके अलावा पैतृक और पारिवारिक संपत्ति का भी आपको सुख मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज अच्छा बदलाव आएगा- जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को आज उनके अनुभव और बुद्धि के चलके बेहद लाभ मिलेगा। विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। अधूरा काम भी बिना किसी बाधा के पूरा होगा।

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। व्यापार-कारोबार में उन्नति मिलेगी। राजनीतिक कार्यों से जुड़े लोगों के सम्मान में वृद्धि होगी।

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!