Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की

Desk by Desk
12 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री से हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा संपन्न राज्य बनाने के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी प्रधानमंत्री को अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि ताप विद्युत खरीद की शर्ताें एवं नियमों में राहत देते हुए राज्य को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए क्योंकि प्रदेश जल्द ही हरित ऊर्जा निर्भर राज्य बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य में इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ई-बसों की फंडिंग के लिए नाबार्ड के तहत ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) ऋण प्रदान करने की अनुमति देने का आग्रह किया।

You may also likePosts

पांवटा साहिब : बिगड़ी कानून व्यवस्था , शहर में फैली दहशत , पुलिस बनी तमाशबीन , नशा तस्करों और गैंगवॉर से जुड़ा है मामला

पांवटा साहिब : चोरी के आरोपियों को 5 वर्ष का कारावास और 7000 रुपए जुर्माना

पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया

पांवटा साहिब और नाहन में नशा तस्करी के आदि चार भेजे जेल , करोड़ों की संपत्ति भी की सीज , एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी की कड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि स्पीति में 1000 मेगावॉट हाइब्रिड सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन की क्षमता है जिसका ग्रीन कॉरिडोर ट्रांसमिशन के जरिए दोहन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सतलुज घाटी मे सौर, पवन और जलविद्युत ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को केंद्र सरकार के पास लंबित बिजली परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने काफी समय से लंबित एरियर का हिमाचल प्रदेश को भुगतान नहीं किया है। इसके अलावा शानन पावर प्रोजेक्ट की पट्टा अवधि पूरी होने के बावजूद प्रदेश को अभी तक इसका मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। उन्होंने एसजेवीएन और एनएचपीसी की बिजली परियोजनाओं को दी जा रही निशुल्क पावर रॉयल्टी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया और इस संबंध में अनुकूल निर्णय लेने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित किया जा रहा है, वहीं कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने केंद्र सरकार से भूमि अधिग्रहण का पचास फीसदी खर्च उठाने और हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए विशेष अनुदान देने का भी आग्रह किया। उन्होंने पर्यटन, रोजगार और आर्थिक विकास के लिए पर्यटन विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिए नीति बनाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य से इस तरह की नीति को शुरू करना बहुत लाभदायक होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के बारे में भी अवगत करवाया और उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया ताकि राज्य सरकार बीते वर्ष मानसूज सीजन में नुकसान से जल्द उबर सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री की सभी मांगों को विनम्रता से सुना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
इस मौके पर प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।            

Share160SendTweet100
Previous Post

पंजाब टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने उप-मुख्यमंत्री से की भेंट

Next Post

प्रदेश की बेटियों के लिए चलाई गई शगुन योजना को बंद करना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

Related Posts

पांवटा साहिब : बिगड़ी कानून व्यवस्था , शहर में फैली दहशत , पुलिस बनी तमाशबीन , नशा तस्करों और गैंगवॉर से जुड़ा है मामला
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : बिगड़ी कानून व्यवस्था , शहर में फैली दहशत , पुलिस बनी तमाशबीन , नशा तस्करों और गैंगवॉर से जुड़ा है मामला

8 minutes ago
पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के दो दोषियों को चार-चार वर्ष का कठोर कारावास, 25-25 हजार रुपए जुर्माना
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : चोरी के आरोपियों को 5 वर्ष का कारावास और 7000 रुपए जुर्माना

5 hours ago
पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक  ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया

1 day ago
पांवटा साहिब और नाहन में  नशा तस्करी के आदि  चार भेजे जेल , करोड़ों की संपत्ति भी की सीज , एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी की कड़ी कार्रवाई
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब और नाहन में नशा तस्करी के आदि चार भेजे जेल , करोड़ों की संपत्ति भी की सीज , एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी की कड़ी कार्रवाई

1 day ago
डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय
मुख्य ख़बरें

डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

1 day ago
अवैध रूप से चल रहे डंपरो के खिलाफ सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन
मुख्य ख़बरें

अवैध रूप से चल रहे डंपरो के खिलाफ सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन

2 days ago
हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर पर लगा बैन, आदेश जारी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर पर लगा बैन, आदेश जारी

2 days ago
पांवटा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को इस वर्ष भव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा
मुख्य ख़बरें

पांवटा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को इस वर्ष भव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा

2 days ago
पढ़े हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्य ख़बरें

पढ़े हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण निर्णय

2 days ago
Load More
Next Post
मीडिया को धमकाकर अपनी नाकामी छिपाना चाहती है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश की बेटियों के लिए चलाई गई शगुन योजना को बंद करना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

पायनियर एंब्रायडरीज कालाअंब में होगी 300 पदों की भर्ती

सिरमौर में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के 16 पद शास्त्री व 10 पद भाषा अध्यापकों के भरे जाएंगे

मुख्यमंत्री ने अम्रुत योजना में पहाड़ी राज्यों के लिए मापदंडों में ढील देने का आग्रह किया , चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने उठाए हिमाचल के मुद्दे

मुख्यमंत्री ने अम्रुत योजना में पहाड़ी राज्यों के लिए मापदंडों में ढील देने का आग्रह किया , चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने उठाए हिमाचल के मुद्दे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!