पावंटा साहिब : भाजपा महिला मोर्चा ने कहा महिलाओ के प्रति अपराधो में हुई बढोतरी |

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा पावंटा साहिब ने बुथो पर जा कर बैठके की । बैठक में मोर्चा की मण्डल अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओ के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में  महिलाओं ने भी भाग लिया और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आवाज बुलंद की। भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्षा ने कहा कि आज हमारे इस सभा में बड़ी संख्या में  महिलाओं की भागीदारी इस बात की दलील है कि अब समय बदल रहा है |

। उन्होंने महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार महिलाओ को निराश नहीं करेंगी। हमरी केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने महिलाओ के विकास के लिए सोचा है, महिलाओ के कौशल और महिलाओ के सम्मान के लिए भी सोचा है। इसीलिए हमारी सरकार ने उड़ान और कुशल मंदी जैसी योजनाएं शुरू की हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में बदलाव पर उन्होंने कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है। भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए समय आ गया है। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पावंटा साहिब में महिलाओ के प्रति अपराध में वृद्धि हुई है । इस लिए महिलाओ को सत्ता बदलने के लिए आगे आने की जरूरत है |

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!