सालवाला स्थिति क्रेशर पर युवक का शव बरामद हुआ है युवक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं जिसके बाद युवक के भाई ने हत्या का शक जताया है युवक के भाई का कहना है कि फोन पर बात होने के बाद रात 11:00 से मृतक का फोन स्विच ऑफ आ रहा था सुबह 4:00 उसकी मौत की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई
युवक की पहचान विकास@ध्रुव पुत्र श्री किरण कुमार निवासी गांव डोबरी सालवाला,डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा-साहिब, जिला सिरमौर व उम्र 18 साल के रुप में हुई है।
मृतक क्रेशर पर ही काम करता था तथा रोजाना काम करने के लिए क्रेशर पर रात को आता था गत रात्रि भी वह कार्य के लिए क्रेशर पर आया था सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार यह एक दुर्घटना हो सकती है क्योंकि कार्य करते समय हो सकता है युवक किसी मशीन या ट्रैक्टर की चपेट में आ गया हो तथा उसकी मौत हो गई हो पुलिस एक्सीडेंट के एंगल से भी जांच कर रही है
युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की और लोगों ओर परिजनों से पूछताछ की उन्होंने कहा कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले ले जा रहे हैं











