कुल्लू के नरेंद्र ठाकुर को दिल्ली भाजपा आईटी विभाग का अतिरिक्त दायित्व,भाजपा ने की दिल्ली में सोशल मिडिया पर छाए रहने की रणनीति तैयार

(नीना गौतम ) विस चुनाव से पहले दिल्ली में भाजपा आईटी विभाग को मजबूत किया जा रहा है। दिल्ली में शहरी वोटरों की नजर सोशलमिडिया पर रहती है। लिहाजा भाजपा इस बार भी दिल्ली में सोशल मिडिया पर छाए रहने की रणनीति तैयार कर रही है। चुनाव के मद्देनजर कुल्लू जिला भाजपा आईटी संयोजक नरेंद्र ठाकुर को दिल्ली की दस विस का अतिरिक्त दायित्व मिला है।
नरेंद्र ठाकुर प्रदेश की चांदनी चौक लोस की दस विस में आईटी के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को अधिक मजबूत बनाने की दृष्टि से दिल्ली बुलाए गए है। बंजार विस की सैंज घाटी के नरेंद्र कुल्लू भाजपा में आईटी विशेषज्ञ है।

बीते विस और लोस चुनाव में उन्होंने सराहनिय काम कर अपनी पैनी कार्यशैली का लौहा मनवाया है। नरेंद्र ठाकुर को यह दायित्व राष्ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया संयोजक अमित मालविया और हिमाचल आईटीसंयोजक चेतन बरागटा ने कुल्लू जिला में आईटी विभाग में अच्छा कार्य करने के कारण दिया है। दिल्ली में भाजपा की रणनीति को सोशल मीडिया के माध्यम से कैसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए इसके लिए प्रदेश भाजपा आईटी विभाग प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा की अध्यक्षता में दिल्ली प्रदेश में कार्य कर रहा है।


नरेंद्र ठाकुर इस टीम के सदस्य है। उन्हें चांदनी चौक लोस क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुल्लू से दो और आईटी विशेषज्ञों को बुलाया गया है। मनीकर्ण के गिरीराज विष्ट और कुल्लू के पुष्पेंद्र ठाकुर भी जल्द दिल्ली में टीम के साथ जुड़ेगे। इधर, नरेंद्र ठाकुर को दिल्ली प्रदेश में अतिरिक्त दायित्व मिलने पर जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा और महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नरेंद्र ठाकुर ने बतौर जिला सोशल मीडिया संयोजक उत्कृष्ट कार्य किया है। कुल्लू में भी भाजपा आईटी टीम ने इनके नेतृत्व में जबरदस्त कार्य कर भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!