• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा, 372 अवैध सिलेंडर के साथ जब्त किए 3 वाहन

Desk by Desk
2 hours ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

जिला प्रशासन शिमला ने यहां एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध सिलेंडर से भरे 3 वाहन और लगभग 361 अवैध सिलेंडर एसजेवीएन कार्यालय शनान के समीप गैस एजेंसी कार्यालय से जब्त किए। जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त होते ही प्रातः 10 बजे अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा को निरीक्षण के लिए भेजा गया।

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग नरेंद्र धीमान, खाद्य आपूर्ति अधिकारी अनीता ठाकुर, हेड कांस्टेबल विक्रम और कांस्टेबल विकास के साथ मै० संजीव कुमार गैस एजेंसी, जिसे पेट्रो गैस एनर्जी इंडिया लिमिटेड द्वारा सुपर स्टॉकिस्ट हेतु एलओआई जारी किया गया है, के कार्यालय में दबिश दी और औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में 4 सिलेंडर खाली 12 किलोग्राम तथा 01 सिलेंडर 14.2 किलोग्राम तथा वाहन संख्या एचपी63सी-8101 में 23 खाली सिलेंडर, वाहन संख्या एचपी63-0383 में 06 खाली सिलेंडर पाए गए। इसके अतिरिक्त, मै० पेट्रो गैस एनर्जी इंडिया लिमिटेड लुधियाना से आये वाहन संख्या एचआर67इ-3833 में 240 भरे सिलेंडर (21 किलोग्राम वजन) पाए गए जोकि शनान, रोहड़ू और कोटखाई के लिए आये थे।

उन्होंने बताया कि मै० संजीव कुमार गैस एजेंसी कोटखाई स्थित एसजेवीएनएल कार्यालय शनान के पास इन सिलेंडर को भंडारित करने तथा बेचने हेतु सुपर स्टॉकिस्ट के तौर पर प्राधिकृत होने के बावजूद भण्डारण हेतु समबन्धित विभाग से प्राधिकृत गोदाम न होने तथा उपरोक्त गैस कंपनी द्वारा अनाधिकृत डीलर को गैस की आपूर्ति करने पर एलपीजी (रेगुलेशन ऑफ़ डिस्ट्रीब्यूशन) आर्डर, 2000 तथा गैस सिलेंडर रूल्स, 2016 की उल्लंघना पाए जाने पर इन 3 वाहनों और 240 भरे हुए (21 किलोग्राम), 116 खाली (21 किलोग्राम), 4 खाली (12 किलोग्राम) तथा 01 खाली सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) तथा 35 प्रेशर रेगुलेटर को कब्जे में लिया गया है।

रोहड़ू में जब्त किए 11 अवैध सिलेंडर

You may also likePosts

हिमाचल में जानलेवा बन रहा स्क्रब टाइफस…IGMC में दूसरी मौ*त

भारी बारिश का तांडव: चंबा में फंसे श्रद्धालु, मोबाइल सिग्नल गायब…

दर्दनाक हादसा: रंगड़ों के काटने से महिला की मौ*त

पांवटा साहिब : सिविल हॉस्पिटल में दो दिन के नवजात शिशु की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा , पुलिस जांच में जुटी

इसी कड़ी में रोहड़ू उपमंडल में भी निरीक्षण किया गया जहाँ एएसआई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल परमिंदर कुमार और निरीक्षक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले रोहड़ू रजत देष्टा की टीम ने निरीक्षण के दौरान 11 अवैध सिलेंडर जब्त किए हैं।

मामले में की जा रही सख्त कार्रवाई: जिला दण्डाधिकारी

जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह सिलेंडर होटल तथा ढाबों में सप्लाई करवाए जाते थे। उन्होंने कहा कि यह आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है इसलिए इस प्रकार से जन सुविधाओं से संबंधित कार्यों में लगे लोगों को सभी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है अन्यथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन तत्पर है और इसी प्रकार आगे भी अवैध रूप से चल रहे ऐसे व्यवसायों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share160SendTweet100
Previous Post

दर्दनाक हादसा: रंगड़ों के काटने से महिला की मौ*त

Next Post

भारी बारिश का तांडव: चंबा में फंसे श्रद्धालु, मोबाइल सिग्नल गायब…

Related Posts

हिमाचल में जानलेवा बन रहा स्क्रब टाइफस…IGMC में दूसरी मौ*त
मुख्य ख़बरें

4 hours ago
पांवटा साहिब : सिविल हॉस्पिटल में  दो दिन के नवजात शिशु की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा , पुलिस जांच में जुटी
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : सिविल हॉस्पिटल में दो दिन के नवजात शिशु की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा , पुलिस जांच में जुटी

17 hours ago
नाहन : पांवटा साहिब निवासी नशीली दवाओं के तस्कर को 12 वर्ष के कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माने की सजा
मुख्य ख़बरें

नाहन : पांवटा साहिब निवासी नशीली दवाओं के तस्कर को 12 वर्ष के कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माने की सजा

17 hours ago
कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की बजह से हुआ राज्य से उद्योगों का पलायन : जयराम ठाकुर
मुख्य ख़बरें

कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की बजह से हुआ राज्य से उद्योगों का पलायन : जयराम ठाकुर

23 hours ago
दवाडा और झलोगी के पास गिर रहे हैं पत्थर, नेशनल हाईवे मंडी मनाली यातायात के लिए बंद
मुख्य ख़बरें

दवाडा और झलोगी के पास गिर रहे हैं पत्थर, नेशनल हाईवे मंडी मनाली यातायात के लिए बंद

23 hours ago
अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गिरी दीवार,अर्थी सहित 5 लोग मलबे में दबे
मुख्य ख़बरें

अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गिरी दीवार,अर्थी सहित 5 लोग मलबे में दबे

23 hours ago
हिमाचल में तबाही का मंजर: ब्यास नदी में आई भयानक बाढ़.. चपेट में आया भवन
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में तबाही का मंजर: ब्यास नदी में आई भयानक बाढ़.. चपेट में आया भवन

1 day ago
Load More
Next Post
भारी बारिश का तांडव: चंबा में फंसे श्रद्धालु, मोबाइल सिग्नल गायब…

भारी बारिश का तांडव: चंबा में फंसे श्रद्धालु, मोबाइल सिग्नल गायब...

हिमाचल में जानलेवा बन रहा स्क्रब टाइफस…IGMC में दूसरी मौ*त

हिमाचल में जानलेवा बन रहा स्क्रब टाइफस...IGMC में दूसरी मौ*त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!