Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा का नाहन आगमन पर किया स्वागत

Desk by Desk
1 year ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

पांवटा साहिब : चोरी के आरोपियों को 5 वर्ष का कारावास और 7000 रुपए जुर्माना

पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया

पांवटा साहिब और नाहन में नशा तस्करी के आदि चार भेजे जेल , करोड़ों की संपत्ति भी की सीज , एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी की कड़ी कार्रवाई

डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा का नाहन आगमन पर स्वागत करते हुए कहा की 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज पूरे देशभर में हर बूथ पर मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी सभी 7990 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी भारत को शक्तिशाली राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र, अपने सांस्कृतिक मूल्यों पर चलने वाला राष्ट्र और देश के हर व्यक्ति, विशेषकर अंतिम पायदन पर बैठे व्यक्ति के विकास को लेकर चलने वाली पार्टी है। 1980 से लेकर 2024 तक 44 वर्ष के इस सफर में बहुत बड़ी उपलब्धियां पार्टी ने हासिल की। कभी 2 सांसदों वाली पार्टी आज 303 सांसदो तक पहुंची और इस वर्ष 370 सांसदों वाली पार्टी बनने जा रही है। 20 राज्यों में सरकारे बनाते हुए राष्ट्र निर्माण के लक्ष्यों को पूरा करने में पार्टी जुटी हुई है। 44 वर्ष के इस सफर में सदस्यता के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा बनी है जिसके नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को ख्याति दिलाई है। भाजपा ने जहां 500 वर्ष के संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई, धारा 370 हटाने का लक्ष्य प्राप्त किया वहीं देश की आजादी के लिए लड़ने वाले महान वीरों के बलिदानों को जन समाज में प्रदर्शित किया। छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज, छत्रसाल, झांसी की रानी, सरकार वल्लभ भाई पटेल, नेता सुभाष चंद्र बोस, वीर सावरकर जैसे हजारों बलिदानियों के बलिदान को इतिहास ने प्रथम स्थान पर प्रस्तुत किया और यह क्रम जारी है।

कांग्रेस पार्टी जो भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी थी जिस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने का सारा श्रेय अपने सिर पर लिया, 450 से ज्यादा सांसदों वाली पार्टी 40 सांसदों पर पहुंच गई और 2024 में इससे भी नीचे जाने वाली है। कारण है, परिवारवाद, व्यक्तिवाद, राष्ट्र की अवहेलना, देश की अवहेलना, देश के मान बिन्दुओं की अवहेलना। आज समय है इस बात को विचार करने का कि श्री नेहरू-गांधी परिवार ने देश को क्या दिया।

1947 में देश का विभाजन नेहरू जी की सबसे बड़ी देन है। स्व0 मोहन दास कर्मचंद गांधी जी ने कहा कि देश का विभाजन मेरी लाश पर होगा परन्तु नेहरू जी ने रातों-रात उनको तैयार कर लिया और धर्म के आधार पर देश का विभाजन हो गया। करोड़ों-करोड़ों हिन्दुओं का व अन्य देशवासियों का पलायन हुआ, कत्लेआम हुआ और भारत माता का अंग-भंग हुआ। उन लाशों पर खड़े होकर आजादी का जश्न मनाया गया ।

1948 में पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला किया। नहेरू जी ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के बजाए कश्मीर को पाकिस्तान के हवाले कर दिया और भारत का मुकुट मणी आज भी भारत के लिए नासूर बना है। विगत 70 वर्षों में 60 हजार से ज्यादा सैनिक कश्मीर घाटी में शहीद हो गए, एक लाख हिन्दुओं का पलायन हो गया और सामरिक दृष्टि से भारत के सिर पर आकर बैठ गया। 1962 में हिन्दी-चीनी भाई-भाई करते हुए नेहरू जी ने 40 हजार वर्ग मील हिमालय की भूमि चीन को दे दी और कहा कि ये वो भूमि है जिस पर घास का तिनका तक भी नहीं उगता। इस प्रकार तिब्बत और हिमालय के महत्वपूर्ण भू-भाग पर चीन का कब्जा हो गया और भारत पर हमेशा-हमेशा के लिए चीन का सामरिक दृष्टि से दबदबा हो गया।
श्रीमती इंदिरा गांधी ने सŸाा लोलुप्ता के लिए देश के लोकतंत्र को खत्म किया। 25 जून, 1975 को देश में आपातकाल लगाया। 1 लाख 25 हजार नेताओं को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया, मीडिया को सैंसर किया और तानाशाह बन बैठी। धारा 356 का नेहरू-गांधी परिवार ने लगातार दुरूपयोग किया। लोकतांत्रिक रूप से चुनी सरकारों को तोड़ना इनके लिए आम बात थी। श्रीलंका के साथ, पाकिस्तान के साथ, चीन के साथ, नेपाल के साथ, म्यांमार के साथ सम्बन्धों को लगातार तार-तार किया।

इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा ने कहा की नेहरू-गांधी परिवार ने देश के लोगों को सदा ही झूठे नारे, झूठे प्रलोभन, झूठे आश्वासन देकर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। श्रीमती इंदिरा गांधी ने नारा लगाया कि मैं 100 दिन में गरीबी दूर करूंगी। 400 सीटें लेकर सत्ता में आई और गरीबों को भूल गई। फिर नारा लगाया कि मैं 100 दिन में महंगाई खत्म कर दूंगी, फिर सत्ता में आई और महंगाई को 10 गुना बढ़ाया। भ्रष्टाचार की सरगना कांग्रेस पार्टी बनी और हर स्तर पर भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेवार है। समय-समय पर कांग्रेस के अच्छे नेता नेहरू-गांधी परिवार को छोड़कर अपनी पार्टियां बनाते रहे। कांग्रेस ।ए ठए ब्ए क् करके अनेक कांग्रेस बनी परन्तु गांधी कांग्रेस ने स्वार्थपरता की सभी सीमाएं लांघ दी।

आज फिर 2024 के चुनावों के दृष्टिगत झूठ की गारंटियों का पिटारा लेकर जनता के बीच में आ गए। 100 दिन में महंगाई कम करने वाले, 100 दिन में गरीबी हटाने वाले, पहली कैबिनेट में 22 लाख बहनों को 1500 रू0 महीना देने वाले, पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां देने वाले आज फिर झूठ की गारंटियांे का पिटारा लेकर आए। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि अब ये झूठी की गारंटियां, झूठे वायदे जनता की अदालत में नहीं चलेंगे।

Share160SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब : बिजली बोर्ड में सैंड्री रिबेट के नाम करोड़ों रुपए का कथित घोटाला

Next Post

ऊना के माइनिंग अफसर पर एफआईआर , अवैध खनन के मामले में ई डी की कारेवाही

Related Posts

पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के दो दोषियों को चार-चार वर्ष का कठोर कारावास, 25-25 हजार रुपए जुर्माना
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : चोरी के आरोपियों को 5 वर्ष का कारावास और 7000 रुपए जुर्माना

39 minutes ago
पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक  ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया

20 hours ago
पांवटा साहिब और नाहन में  नशा तस्करी के आदि  चार भेजे जेल , करोड़ों की संपत्ति भी की सीज , एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी की कड़ी कार्रवाई
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब और नाहन में नशा तस्करी के आदि चार भेजे जेल , करोड़ों की संपत्ति भी की सीज , एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी की कड़ी कार्रवाई

1 day ago
डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय
मुख्य ख़बरें

डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

1 day ago
अवैध रूप से चल रहे डंपरो के खिलाफ सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन
मुख्य ख़बरें

अवैध रूप से चल रहे डंपरो के खिलाफ सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन

2 days ago
हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर पर लगा बैन, आदेश जारी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर पर लगा बैन, आदेश जारी

2 days ago
पांवटा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को इस वर्ष भव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा
मुख्य ख़बरें

पांवटा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को इस वर्ष भव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा

2 days ago
पढ़े हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्य ख़बरें

पढ़े हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण निर्णय

2 days ago
हाईकोर्ट की चेतावनी, सुधर जाए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग, नहीं तो सरकार को देंगे सभी को बदलने का आदेश
मुख्य ख़बरें

हाईकोर्ट की चेतावनी, सुधर जाए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग, नहीं तो सरकार को देंगे सभी को बदलने का आदेश

3 days ago
Load More
Next Post
ऊना के माइनिंग अफसर पर एफआईआर , अवैध खनन के मामले में ई डी की कारेवाही

ऊना के माइनिंग अफसर पर एफआईआर , अवैध खनन के मामले में ई डी की कारेवाही

माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक , नमक की बोरी में पिंडी के रूप में देवबंद से त्रिलोकपुर आई थी माता बालासुंदरी

माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक , नमक की बोरी में पिंडी के रूप में देवबंद से त्रिलोकपुर आई थी माता बालासुंदरी

पांवटा साहिब में कर व आबकारी विभाग के नाक तले चल रहा अवैध शराब का कारोबार

पांवटा साहिब में कर व आबकारी विभाग के नाक तले चल रहा अवैध शराब का कारोबार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!