भूकम्प के दौरान झुको, ढ़को और पकड़ो की नीति को अपनाए, कलाकारों ने आपदा के लिए किया जागरूक

Khabron wala

आपदा से बचने व बचाने के लिए हमेशा तैयार व जागरूक रहना चाहिए। भूकम्प के दौरान झुको, ढको और पकड़ो की नीति को अपनाना चाहिए। भूकंप, बाढ़ या आग लगने पर किस प्रकार अपने आप को सुरक्षित रखा जा सकता है तथा ऐसे समय में किस प्रकार अन्य लोगों की सहायता कि जानी चाहिए यह जानकारी आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आपदा न्यूनीकरण फोक मीडिया जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को दी।

सिरमौर जिला में चल रहे इस विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज नाहन उप मंडल के ददाहु व खाला क्यार, उपमंडल शिलाई के रा0व0मा0पा0 शिलाई व टिम्बी, उपमंडल संगडाह की ग्राम पंचायत ब्यौंग टटवा व गेहल, उप मंडल पच्छाद के नैना टिक्कर, बागथन, दाड़ो देवरिया व बडूसाहिब, राजगढ़ उप मंडल की ग्राम पंचायत सानियो दिदग तथा दाहन में यह कार्यक्रम आयोजित हुए।

कार्यक्रम के दौरान गीत -संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सुरक्षित निर्माण प्रथाओं, आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा सामान्य आपदा के दौरान सुरक्षा उपायों व आपदा से पूर्व की तैयारियों के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि हमें आपदाओं से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जनकारियां होनी चाहिए तथा इन जानकारियों को अपने परिवार, बच्चों, बुजुर्गों के साथ भी सांझा करना चाहिए ताकि आपदा के समय जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।

कार्यक्रम के दौरान हरिपुरधार में जिला आपदा प्रबंधन से नोडल अधिकारी प्रदीप पोजटा व सुनील कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत ब्यौंग टटवा शान्ता देवी, प्रधान गेहल उपासना, प्रधान सानियो दीदग कल्पना, उप प्रधान विनय ठाकुर, सचिव दुर्गा शर्मा, सचिव खाला क्यार अनिल कुमार, सचिव ददाहु रनवीर सिंह, सचिव नैना टिकर रामेश्वर दत, प्रधानाचार्य दीपराम शर्मा, प्रधानाचार्य संतोष चौहान, प्रधानाचार्या रमा शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रधानाचार्य भूपेंद्र गौतम, प्रधानाचार्या अर्चना शर्मा, वार्ड सदस्य अमर सिंह, महिला मंडल प्रधान आशा देवी, युवक मंडल प्रधान राहुल सहित विद्यार्थीयों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!