4 बेटियां- एक बेटा और अकेला कमाने वाला पिता, टिप्पर ने छीन लिया परिवार का सहारा

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सड़क हादसे में घायल हुए शख्स ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। व्यक्ति की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। व्यक्ति चार बेटियों और एक बेटे का पिता था। उसकी सबसे बड़ी बेटी मात्र 15 साल की है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य बच्चों की उम्र क्या होगी।

You may also likePosts

घर में अकेला कमाने वाला था शख्स

व्यक्ति की मौत के बाद अब इन पांच बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी अकेली मां पर आ गई है। परिवार में यही शख्स अकेला कमाने वाला था, ऐसे में अब उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी मंडराने लगा है।

दरअसल ऊना जिा के उपमंडल अंब के टकारला मोड़ पर 6 नवंबर की रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे में टिप्पर ने बाइक सवार देस राज निवासी चुरुडू जिला ऊना को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस टक्कर से देस राज बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे पहले प्राथमि उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया था।

पीजीआई में इलाज के दौरान देसराज की तबीयत में सुधार नहीं हुआ और उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। सात दिन उपचार के बाद बीते रोज गुरुवार शाम को देसराज की पीजीआई में मौत हो गई। देसराज की मौत की खबर सुनते ही उसके घर में मातम पसर गया। देसराज का आज शुक्रवार को चुरुडू गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि देस राज अपने पीछे चार बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। सबसे बड़ी बेटी मात्र 15 वर्ष की है। परिवार के इकलौते कमाने वाले पिता के निधन से पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और उनके भविष्य को लेकर परिवार की आर्थिक स्थिति पर गंभीर संकट छा गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने पुष्टि की है कि आरोपी टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि देस राज की सरल और मेहनती प्रकृति उन्हें सभी के दिलों में सम्मान दिलाती थी। उनका असमय जाना पूरे गांव के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!