पांवटा साहिब : नेशनल हाईवे विस्तारीकरण पर होगा संघर्ष व्यापार मंडल ने चेताया

पौंटा साहिब नेशनल हाईवे विस्तारीकरण को लेकर व्यापार मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी ने कहा 4 हजार से अधिक लोगों को प्रभावित करने से बेहतर है। पांवटा साहिब के लिए नए और खुले बाईपास का निर्माण किया जाए ताकि ऐतिहासिक शहर नुकसान से बच सके।

शनिवार को व्यापार मंडल के 1 दर्जन से अधिक लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 72 707 को लेकर पत्रकार वार्ता की जिसमें अध्यक्ष अनिद्र सिंह ने कहा ऐतिहासिक शहर पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग चोड़ा करण से भारी नुक्सान पहुंचेगा। व्यापार मंडल सद्भाव बनाए रखने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी से और अन्य अधिकारियों से आग्रह करता है कि लोगों को सीधे सीधे नुक्सान और प्रभावित करने की बजाय पांवटा साहिब के लिए नहीं बाइपास विस्तारीकरण का निर्माण करवाया जायेगा ताकि शहर के व्यापारी को नुकसान न उठाना पढ़ें।

वहीं व्यापार मंडल के द्वारा संघर्ष के रास्ते को लेकर भी  टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर शांति और सदभाव से काम नहीं बनता है तो व्यापारी वर्ग प्रभावित हो संघर्ष के रास्ते को अपनाने से गुरेज नहीं करेंगे। आने वाले समय मे संघर्ष लिए 1 टीम का गठन किया जाएगा। संघर्ष लंबा और ठोस तरीके से चलाया जा सके।इस दौरान पुर्व नप अध्यक्ष नरेश खापड़ा, जोगिंदर कतूरिया, एकांत गर्ग, भारत भूषण ,साजिद अली, विनय आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Twitter Youtube
-->
error: Content is protected !!