पांवटा साहिब : जोर शोर से चलाए गए स्वच्छता अभियान के बाद भी गंदगी का आलम

पांवटा साहिब की विभिन्न पंचायतो में  गंदगी का आलम इस कदर छाया हुआ है की बदबू के कारण लोग परेशान हो  रहे हैं। चंद  दिन पूर्व प्रशासन व विभिन्न संस्थाओं ने पांवटा साहिब में सफाई अभियान चलाया था जिसके दौरान पांवटा साहिब क्षेत्र की सफाई के दावे किये गये थे । परंतु चंद  दिन  अभियान चलाकर कूड़ा करकट उठाना व सफाई करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। इसका कोई परमानेंट समाधान ढूंढना होगा। स्वच्छता अभियान के कुछ  दिन के बाद ही विभिन्न पंचायतों में गंदगी फैली हुई है कूड़ा करकट बिखरा पड़ा है।

अधिकारी कागजो में पावटा साहिब को चमकाने के सपने देख रहे हैं वहीं दूसरी ओर शहर में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही है चारों तरफ गंदगी का आलम है ग्राउंड लेवल पर गंदगी का आलम है वही सरकार टैक्स के रूप में गौशाला के लिए पैसे इकट्ठे करने में जुटी है वहीं शहर में आवारा पशुओं की भरमार है शहर में प्रशासन की किरकिरी हो रही है कि शहर में गंदगी भरी पड़ी है तथा जनता त्रस्त है पंचायतो  के पहुंच मार्ग पर कचरों का ढेर लगा हुआ है। वर्तमान में इस गांव में जगह-जगह गंदगी का आलम है। पंचायतो के  पहुंच मार्ग पर ही कचरों का ढेर है, जहां से लोगों का दिनभर आना-जाना रहता है। कुछ सार्वजनिक स्थलों पर भी गंदगी का आलम है।

You may also likePosts

गत दिनों भी एस डी एम विवेक महाजन ने विकास खण्ड अधिकारी कार्यालय पांवटा में स्वच्छता अभियान 2021 में उत्कृष्ट कार्य पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  कहा था कि हम सब बहुत भाग्यशाली है की हम इस स्वच्छ हिमाचल अभियान का हिस्सा बने। उन्होंने  स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर सभी को नमन किया। इसके  अतिरिक्त उन्होंने “स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021” में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों /महिला मण्डलों/ स्वंय सहायता समूहों/ नव युवक मण्डलों  को सम्मानित किया। परन्तु जमीनी हकीकत कुछ और ही सच बया कर रही है

एस डी एम  ने “स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021” में उत्कृष्ट कार्य करने पर ओम सांई राम ग्राम संगठन कमरऊ, ज्वाला स्वंय सहायता समूह थोंथा जाखल, महादेव स्वंय सहायता समूह भानेत हल्द्वरी, शीतल स्वंय सहायता समूह मानपुर देवडा , जागृति महिला मंडल पुरुवाला, महिला मंडल कटल सतौंन, महिला मंडल तुनियाली पागर, महिला मंडल दुगाना, नव युवक मंडल चारेव, नव युवक मंडल बोकाला पाब, ग्राम पंचायत बद्रीपुर, ग्राम पंचायत माशू , ग्राम पंचायत माजरा, ग्राम पंचायत भरोग बनेडी, राजेश नेगी, दिनेश शर्मा,  काका राम, राजेंद्र मणि, रोबिन शर्मा, संजय कुमार को सम्मानित किया था । परन्तु जब खाबरोंवाला की टीम ने मोके जाकर कई पंचायतो में  देखा तो मोके पर  गंदगी के ढेर लगे हुए थे |

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!