ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : हादसे में घायल महिला की मौत, ट्रक से हुआ था एक्सीडेंट

पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत बद्रीपुर के पास जामनीवाला रोड़ पर एक सड़क दुर्घटना की जानकारी प्राप्त हुई है बताया जा रहा है कि एक महिला जो की शिव मंदिर से माथा टेक कर वापिस आ रही थी गुरु गोविंद सिंह जी चौक के समीप एक ट्रक की चपेट में आ गई और ट्रक के टायर के नीचे उसके हाथ सहित उसके शरीर का हिस्सा कुचला गया इसके बाद महिला को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसको नाहन रेफर किया गया था वहां पर उसकी मौत हो गई है

मिली जानकारी के अनुसार शोभना पत्नी राकेश निवासी बद्रीपुर जग्गा गली तहसील पांवटा साहिब,जिला सिरमौर,हिमाचल प्रदेश,उम्र 58 साल‌ घायल हुई है जिसकी हालत गंभीर बतलाई जा रही है जिसे चिकित्सा अधिकारी ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में प्राथमिक उपचार देने के पश्चात आगामी उपचार के लिए हायर सेंटर का रेफर किया है। जहां महिला की मौत हो गई है मामले की पुष्टि एस एच ओ कुलवंत सिंह ने की है उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!