• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

71 करोड़ रुपए से होगा गिरी नदी के दोनो ओर तटीयकरण – महेंद्र सिंह ठाकुर

जल शक्ति मंत्री ने नारीवाला में 10 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 160 ट्यूबवेल का किया शिलान्यास

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
3 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में गिरी नदी के दोनो ओर तटीयकरण के लिए लगभग 71 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति करवाई जाएगी जिससे 3000 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी

जल शक्ति मंत्री ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजौली के गांव नारीवाला में 10.22 करोड़ रुपए की लागत से 7 इंच के 160 ट्यूबवेल का विधिवत रूप से शिलान्यास किया जिससे क्षेत्र की 874 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि यमुना नदी किनारे बाढ़ नियंत्रण के लिए 250 करोड़ की योजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में किसानों की भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 2000-2000 हेक्टेयर भूमि के हिसाब से विस्तृत कार्य योजना तैयार कर स्वीकृति हेतु भेजें ताकि किसानों को मौसम आधारित वर्षा पर निर्भर न रहना पड़े और उन्हें सिंचाई की माकूल सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए 50 हैंडपंप का काम जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए और 100 ट्यूबवेल लगाने के लिए विस्तृत कार्य योजना जल्दी तैयार करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने करतारपुर के लोगों की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए ओवरहेड टैंक बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र किसानों का क्षेत्र है और इस वर्ष बारिश की कमी से धान की फसल में हुए नुकसान के आंकलन के लिए गिरदावरी करवाई जा रही है और रिपोर्ट प्राप्त होते ही किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में यात्रा पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना जहाँ हर घर में रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध है। प्रदेश के 14 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल रहा है।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने विकास की गति को रुकने नहीं दिया। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए पहले आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया और अब 60 वर्ष किया गया है, जिसपर 1300 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने संतुलित और तीव्र विकास के लिए 412 नई ग्राम पंचायतें बनाई।

You may also likePosts

द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान, एस.डी.एम. पांवटा साहिब ने किया सम्मानित

पूर्व अफसर से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 49.65 लाख की ठगी….

हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी….

हिमाचल में आंखों के सामने पल भर में छिन गई रोजी-रोटी, 30 कमरों का भवन ताश के पत्तों की तरह बिखरा

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई दिशा दी है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र को 2 सब तहसील,10 पटवार वृत, कानूनगो वृत, पुरुवाला में जल शक्ति उपमंडल और अनेको सिंचाई व पेयजल योजनाएं दी हैं। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में 7 इंच के 460 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस क्षेत्र के लिए नाबार्ड के तहत 54 ट्यूबवेल स्वीकृत किए हैं जिनमें से 27 लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 40 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र किसानों का क्षेत्र है और यहाँ किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए मुफ़्त ट्यूबवेल कनेक्शन 6.87 करोड़ रुपए की लागत से उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को सिंचाई के लिए बिजली 30 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से दी जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पांवटा साहिब फतेह सिंह महरालू ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जल शक्ति मंत्री का पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र का यह तीसरा दौरा है। उन्होंने कहा कि आज जल शक्ति मंत्री ने इस क्षेत्र को 10 करोड़ रुपए की लागत से 7 इंच के 160 ट्यूबवेल का शिलान्यास किया है जिससे क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा। उन्होंने किसानों को नई तकनीकों से रूबरू करवाने के लिए प्रशिक्षित करने के और अधिक कदम उठाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजय मेहता, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग विशाल जसवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड अजय चौधरी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एल. चौधरी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

Share160SendTweet100
Previous Post

पावंटा व शिलाई के इन क्षेत्रों में रविवार को बिजली रहेंगी बंद

Next Post

भाजपा से बागी नेता मनीष तोमर की चुनौती, दम है तो सुनील चौधरी को पार्टी से निष्कासित करके दिखाएं, पढ़ें ये भी किया खुलासा

Related Posts

द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान, एस.डी.एम. पांवटा साहिब ने किया सम्मानित
मुख्य ख़बरें

द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान, एस.डी.एम. पांवटा साहिब ने किया सम्मानित

3 hours ago
पूर्व अफसर से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 49.65 लाख की ठगी….
मुख्य ख़बरें

पूर्व अफसर से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 49.65 लाख की ठगी….

4 hours ago
हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी….

4 hours ago
हिमाचल में आंखों के सामने पल भर में छिन गई रोजी-रोटी, 30 कमरों का भवन ताश के पत्तों की तरह बिखरा
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में आंखों के सामने पल भर में छिन गई रोजी-रोटी, 30 कमरों का भवन ताश के पत्तों की तरह बिखरा

5 hours ago
30 नंबर और 20 लाख की रैंक लेकर AIIMS में एडमिशन लेने पहुंची लड़की, डॉक्टर बनने चली थी पहुंच गई थाने
मुख्य ख़बरें

30 नंबर और 20 लाख की रैंक लेकर AIIMS में एडमिशन लेने पहुंची लड़की, डॉक्टर बनने चली थी पहुंच गई थाने

8 hours ago
शिमला के रिज मैदान में होने लगी नोटों की बारिश, हवा में सूखे पत्तों की तरह उड़ते दिखे नोट
मुख्य ख़बरें

शिमला के रिज मैदान में होने लगी नोटों की बारिश, हवा में सूखे पत्तों की तरह उड़ते दिखे नोट

19 hours ago
पांवटा साहिब:  सरकार के नशा मुक्ति के दावे और शहर के बीच बने नशे के अड्डे , अब तक हो चुकी सैकड़ो मौतें, पढ़ें खास रिपोर्ट
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब: सरकार के नशा मुक्ति के दावे और शहर के बीच बने नशे के अड्डे , अब तक हो चुकी सैकड़ो मौतें, पढ़ें खास रिपोर्ट

20 hours ago
जयराम ठाकुर प्रदेश के लिए पनौती, हिमाचल के साबित हुए अनलकी ,बोले जगत सिंह नेगी
मुख्य ख़बरें

जयराम ठाकुर प्रदेश के लिए पनौती, हिमाचल के साबित हुए अनलकी ,बोले जगत सिंह नेगी

20 hours ago
सिरमौर/आपदा प्रभावितों को लेकर डॉ. राजीव बिंदल उपायुक्त  सिरमौर से मिलने …
मुख्य ख़बरें

सिरमौर/आपदा प्रभावितों को लेकर डॉ. राजीव बिंदल उपायुक्त सिरमौर से मिलने …

20 hours ago
Load More
Next Post
भाजपा से बागी नेता मनीष तोमर की चुनौती, दम है तो सुनील चौधरी को पार्टी से निष्कासित करके दिखाएं, पढ़ें ये भी किया खुलासा

भाजपा से बागी नेता मनीष तोमर की चुनौती, दम है तो सुनील चौधरी को पार्टी से निष्कासित करके दिखाएं, पढ़ें ये भी किया खुलासा

भाजपा सरकार की नीतियों ने विरोध में मनीष ठाकुर ने नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने निकली विशाल बाइक रैली

भाजपा सरकार की नीतियों ने विरोध में मनीष ठाकुर ने नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने निकली विशाल बाइक रैली

पांवटा साहिब : स्कूटी सवार लेक्चरर को क्रेन ने कुचला, PGI ले जाते समय तोड़ा दम

पांवटा साहिब : स्कूटी सवार लेक्चरर को क्रेन ने कुचला, PGI ले जाते समय तोड़ा दम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!