पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव

सिखों के पहले श्री गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाश उत्सव 25, 26 और 27 नवंबर 2023 को गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जत्थेदार जोगा सिंह, उप प्रधान व स. जागीर सिंह मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 नवंबर 2023 दिन शनिवार को श्री अखंड पाठ साहिब सुबह 8 बजे शीश महल में आयोजित होगा। 26 नवंबर 2023 रविवार को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें नगर कीर्तन गुरुद्वारा पांवटा साहिब के मुख्य बाजार से होते हुए बद्रीनागर चौक व वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगा। इस दौरान नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों द्वारा भाग लिया जाएगा साथ ही गतका व अन्य पारंपरिक आयोजन भी होंगे।

27 नवंबर 2023 सोमवार को श्री अखंड पाठ साहिब का समापन शीश महल में होगा। रविवार 27 नवंबर 2023 सारा दिन दीवान सजेगा और 8:00 बजे रात्रि से कवि दरबार सजेगा। 27 नवंबर 2023 दीवान में रागी और दाढी जतथे संगतों को निहाल करेंगे, जिसमें रागीजथा भाई सुखवंत जीत सिंह हजूरी, रागी, दरवार श्री अमृतसर साहिब, रागी जथा भाई कवलजीत सिंह जी लुधियाना वाले, रागी जथा जानी जसपाल सिंह जुनेजा आदि जथा भाई करतार सिंह मेहरम भाई मनजीत सिंह मुद्रा आदि हिससा लेगे। निशान साहिब की सेवा 27 नवंबर 2023 को 10 बजे सवेरे शुरू होगी। अमृत संचार 27 नवंबर 2023 सुबह 10 बजे शीश महल शुरू होगा, जिस में कवि स. चैन सिंह चक्रवती, बीबी परविंदर कौर हिससा लेगे।

You may also likePosts

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!