पांवटा साहिब : संयुक्त किसान मोर्चा के मंच से गुरनाम सिंह चढूनी बोले किसानों को जिंदा रहने के लिए लड़ना ही होगा

 

हरिपुर टोहाना में संयुक्त किसान मोर्चा के मंच पर गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे और उन्होंने किसानों से कहा कि हिन्दूस्तान में अमीरों को ओर अमीर बनाने का षड़यंत्र चल रहा है। इसमें किसानों की जमीन उनकी मैहनत सबको बेचने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि किसानों की हिंदुस्तान में महीने की एवरेज तीन हजार के करीब आई है क्या ₹ 3000 में अच्छी जिंदगी बशर की जा सकती है।

केंद्र द्वारा जो कृषि कानून हम पर थोपे जा रहे हैं यह तानाशाही है और इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सभी किसानों को जिंदा रहने के लिए लड़ना ही होगा।इस किसान मोर्चा रैली में किन्ही कारणों से देश के बड़े किसान नेता राकेश टिकैत देरी से पहुंचे पाए । इस दौरान बड़ी संख्या में लोग गुरनाम सिंह की रैली को सुनने के लिए पहुंचे उन्होंने किसानों को एकजुट होकर लड़ने की बात कही और उन्होंने देश के नेताओं से कहा कि अमेरिका अपने देश में मुफ्त इलाज स्वास्थ्य सेवाएं, जो परिवार अपने बच्चों को नहीं पाल सकते उनके लिए मुफ्त शिक्षा उनके खर्चे हर तरह की मुफ्त सेवाएं प्रदान करता है अगर सीखना ही है तो अमेरिका से यह सब सीखना चाहिए ना कि किसानों को दबाने की साजिशें की जानी चाहिए। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा रैली के सफल आयोजन के लिए सैकड़ों किसान कार्यकर्ता और कई ऐसे नाम सम्मिलित हैं जिन्होंने दिन रात इस रैली को सफल करने के लिए काम किया रैली के बाद गुनाम सिंह चढूनी ने गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब शीश नवाया और वहीं पर लंगर छका

 

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!