पांवटा साहिब : दर्दनाक हादसे में महिला की मौत , पति गंभीर रूप से घायल

 

(जसवीर सिंह हंस) आज शाम करीब  पुरुवाला के समीप जोहड़ो में एक एक्सीडेंट हुआ जिसमे महिला की मोके पर ही मौत हो गयी | इस एक्सीडेंट में घायल को 108 एम्बुलेंस में सिविल हॉस्पिटल लाया गया | मोके पर उपस्थित डॉक्टर घायल को प्राथमिक उपचार दे रहे है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने  एक बाइक (HR 0 2 A 6095 )  को पीछे से टक्कर मार  दी जिससे कीबाइक  सवार को चोट लगी है जबकि उसकी पत्नी मोहिनी उम्र 24 वर्ष निवासी क्यारदा की मोके पर ही मौत हो गयी |इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर ट्रेफिक रुक गया व लोगो ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचित किया  |

हादसा इतना भयानक था कि इसमें ट्रक की टक्कर के बाद बाइक चला रहा व्यक्ति तो टक्कर के बाद दूर जाकर गिर गया परन्तु महिला सड़क के बीच में गिर गयी व ट्रक का टायर मृतक महिला के सर के ऊपर चढ़ गया व सिर के परखचे उड़ गये | मोके पर मोजूद लोगो ने बताया कि सारी सड़क खून से लाल हो गयी | वही मोके पर माजरा पुलिस स्टेशन से पुलिस की टीम बयान दर्ज कर कर क़ानूनी कारेवाही कर रहे थे | मामले की पुष्टि एस.एच.ओ. माजरा सेवा सिंह ने की है उन्होंने कहा कि मृतक महिला का शव शवगृह में रखवा दिया गया है कल पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया जायेगा |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!