आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में शनिवार देर शाम तीन कैदियों में किसी बात पर बहस हो गई। इसके बाद यह बहस मारपीट में बदल गई। कैदियों की मारपीट इससे पहले ज्यादा खतरनाक होती, जेल पुलिस के कर्मचारियों ने स्थिति को संभाल लिया। जेल अधीक्षक ने नाहन पुलिस लाइन से भी पुलिस कर्मचारियों को बुलाया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
यहां पर हत्या के आरोपित तीन अंडर ट्रायल कैदियों में मारपीट हुई। जेल और नाहन पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाला। रात तक स्थिति सामान्य हो गई। आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के जेल अधीक्षक भानू प्रकाश शर्मा ने माना कि तीन कैदियों में किसी बात को लेकर बहस के बाद हल्की मारपीट हुई है। किसको चोटें नहीं पहुंची हैं।