पांवटा साहिब : हर्षवर्धन चौहान ने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संध्या का किया विधिवत शुभारंभ

 

 

You may also likePosts

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पांवटा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।उद्योग मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर तीसरी सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। इस से पूर्व उन्होंने यमुना घाट पर यमुना आरती में भाग लिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण भी किया।


इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। कल-कल बहती यमुना नदी के किनारे बसा यह सुंदर शहर गुरु गोविंद सिंह के कारण देश-विदेश में प्रसिद्ध है। उत्तराखंड और हरियाणा के साथ सटे इस क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं में एक अदभुत विविधता और विभिन्न संस्कृतियों का समावेश देखने को मिलता है।

उन्होंने कहा कि सदियों से धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों के केंद्र रहे पांवटा साहिब में यमुना शरद् महोत्सव मनाने की परंपरा से यहां की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को बल मिला है। ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। मेलों व त्यौहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने का मौका मिलता है।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील भी की।
उन्होंने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की स्मृतियों को संजोए रखने के लिए प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने वॉइस ऑफ सिरमौर 2024 के विजेता समीर को ट्रॉफी भेंट की।
इस अवसर पर एसडीएम पाँवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया।

इस दौरान अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, नगर परिषद के पार्षदों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!