Khabron wala
पुलिस थाना बीएसएल कालोनी के अंतर्गत एक महिला की लिखित शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार वीरवार 26 फरवरी को शाम करीब 8:30 बजे वह क्षेत्र के एक सरकारी कालेज के छात्रावास में छात्राओं को भोजन देने के बाद कार्य समेट रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि काम समाप्त होने के बाद जब वह अपना बैग उठाने लगी तो चेत राम नामक व्यक्ति ने पीछे से पकड़ कर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना बीएसएल कालोनी में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।









