ADVERTISEMENT

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: EO कंचन बाला ने की शहरवासियों से विशेष अपील

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: EO कंचन बाला ने की शहरवासियों से विशेष अपील

Khabron wala

नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी (EO) कंचन बाला ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर को नंबर-1 बनाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।

EO कंचन बाला ने कहा कि होली मोहल्ला मेले के पावन अवसर पर सभी नागरिक स्वच्छता का संकल्प लें और अपने घरों व दुकानों का गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें। उन्होंने आग्रह किया कि निर्धारित समय पर ही कचरा उठाने वाली गाड़ी को कचरा दें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं।

उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह (SHG) की टीमें घर-घर जाकर स्वच्छता और कचरा पृथक्करण की जानकारी दे रही हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन टीमों का सहयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

EO ने यह भी कहा कि यदि किसी क्षेत्र में कचरा उठाने की समस्या है तो नागरिक स्वच्छता ऐप पर शिकायत दर्ज करें, जिसका शीघ्र समाधान किया जाएगा।

अंत में उन्होंने कहा—

“आइए, हम सब मिलकर पांवटा साहिब को स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य हासिल करें।”

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!