ADVERTISEMENT

भयानक हादसा: फोरलेन पर बैठा था काल…हरियाणा के युवक की गई जान, सोलन का साथी घायल

Khabron wala 

कीरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन पर कल्लर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चला रहे हरियाणा के एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा देर शाम कल्लर स्थित एक ढाबे के समीप हुआ। बाइक (जेके 21एच-7793) पर दो युवक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बाइक सीधे फोरलेन के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, वहां उपचार के दौरान बाइक चालक सक्षम शर्मा पुत्र योगेश कुमार निवासी मकान नंबर 700-1 ए, हरिओम मंदिर, शास्त्री नगर, मानेसर, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा पारस अत्री पुत्र प्रमोद अत्री निवासी गांव आंजी, डाकघर धर्मपुर, तहसील कसौली (सोलन) घायल हुआ है।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने मृतक सक्षम शर्मा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!