ADVERTISEMENT

हिमाचल के इस जिले में सूखे में भी खिसक रही जमीन, लोगों में हड़कंप; डंगे के निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

Khabron wala

बरसात का मौसम न होने के बावजूद सोलन जिला के न्यू कथेड़ इलाके में जमीन खिसकने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसने स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया है। आमतौर पर हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं मानसून के दौरान देखने को मिलती हैं, लेकिन न्यू कथेड़ में कड़कती धूप और सूखे मौसम के बीच जमीन का धंसना किसी बड़े खतरे का संकेत दे रहा है।

इस भूस्खलन के पीछे स्थानीय लोगों ने वहां लगाए गए डंगे के निर्माण कार्य को मुख्य वजह बताया है। लोगों का आरोप है कि डंगे के निर्माण में तकनीकी मानकों की घोर अनदेखी की गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और एनएचएआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आज उनके घरों पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं सड़क की हालत भी दयनीय है। लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले भी निर्माण कार्य को लेकर चेताया था, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।

स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन से तुरंत मौके का मुआयना करने और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस खिसकती जमीन को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो न्यू कथेड़ में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!