ADVERTISEMENT

Himachal: मैडीकल कालेज में मां की ममता हुई शर्मशार, नवजात शिशु को छोड़ दंपति फरार हो

Khabron wala

डा. राधाकृष्णन मैडीकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में मां ने अपने जन्मे नवजात बच्चे के प्रति ममता और पिता ने बच्चे के प्रति स्नेह को हाशिए पर रखा और उसे रोता बिलखता छोड़कर खुद अस्पताल से फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को नेपाली मूल का एक व्यक्ति अपनी कथित पत्नी के साथ उसकी डिलीवरी करवाने मैडीकल कॉलेज पहुंचा। बताया जा रहा है कि सोमवार को नेपाली मूल की महिला ने शिशु को जन्म दिया।

नवजात के दुनिया में आने के कुछ क्षण उपरांत ही उसके मां-बाप उसके प्रसव से असहज और निराश दिखे। यह भी जानकारी मिली है कि महिला और उसके पति ने अपनी नवजात शिशु का सौदा करने का भी प्रयास किया, परंतु जब किसी ने भी इस अनैतिक काम में रुचि नहीं दिखाई और पकड़े जाने के डर से पहले महिला और उसका पति अस्पताल से गायब हो गए। जानकारी मिली है कि दंपति द्वारा शिशु को बेचने की एवज में 10 से 15 हजार रुपए की डिमांड की जा रही थी।

पीडियाट्रिक्स विभाग ने कॉलेज प्रशासन को करवाया अवगत
नवजात को अस्पताल में छोड़ पति-पत्नी के अस्पताल से फरार होने के मामले की जब पीडियाट्रिक्स विभाग के डॉक्टर्स को जानकारी मिली तो उन्होंने इस घटना के बारे कॉलेज प्रशासन को अवगत करवाया। जानकारी के अनुसार चाइल्ड हैल्पलाइन में भी इस मामले की शिकायत की गई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
इस घटना के उपरांत नेपाली मूल के दंपति की पहचान और जानकारी जुटाने के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हालांकि सोमवार शाम तक पुलिस के पास इस मामले की शिकायत नहीं पहुंची थी।

इसके बारे में मैडीकल कॉलेज के एमएस डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि एक नेपाली मूल के दंपति द्वारा अपने नवजात शिशु को अस्पताल में छोड़कर फरार होने की घटना की जानकारी मिली है। इस घटना की जानकारी चाइल्ड हैल्पलाइन को भी दी दे दी गई है। कॉलेज प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा इसके बारे में पुलिस को भी सूचित किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!