Khabron wala
सेवा दिवस के रूप में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
इस सामाजिक पहल का नेतृत्व Asgar Ali (डायरेक्टर, जोगिन्द्रा बैंक) द्वारा किया गया। उनके साथ इस आयोजन में सक्रिय सहयोग Tapender Singh Saini (अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम) एवं मनीष तोमर ,केकेसिं इरशाद मलिक, द्वारा दिया गया।
शिविर में कार्तिक शर्मा, सौरव अत्री, कमलजीत सिंह, धनवीर कपूर, कुशल सेवल,अमित कुमार, ऋतिक शर्मा, अरमान, अमान एवं सार्थक शर्मा सहित कई युवाओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
आयोजकों ने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि
“सभी साथी रक्तदान करें, इंसानियत देखकर करें, पार्टी देखकर नहीं।”
उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। शिविर में सभी रक्तदाताओं के लिए उचित व्यवस्थाएं की गईं और उन्हें सम्मानित भी किया गया।
इस आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा, भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया, जिससे अन्य लोग भी ऐसे नेक कार्यों के लिए प्रेरित हो सकें।











