ADVERTISEMENT

कुल्हाड़ी से गला रेत कर पत्नी की हत्या का आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

Khabron wala

पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत कुटाहण गांव में कुल्हाड़ी से गला रेत कर पत्नी की हत्या करने के आरोपी सन्नी कुमार को लम्बागांव पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को वीरवार तक 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि आरोपी सन्नी ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे साथ सो रही पत्नी काल्टी देवी की कुल्हाड़ी से गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी थी।

मृतका के साथ सो रही उसकी 9 वर्ष की बेटी द्वारा इस बारे में दूसरे कमरे में सो रहे उसके ताया को बताया था। ताया द्वारा पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद अगले दिन बुधवार को पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे वीरवार तक 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!