Khabron wala
शिमला जिला के नेरवा में सड़क पर नमाज पढ़ने पर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने नमाज पढ़ने वालों को रोक लिया और सड़क पर खूब हंगामा हुआ। इस दौरान नमाज पढ़ने वाले लोगों से भारत माता की जय के नारे भी लगवाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तूल पकड़ता जा रहा है।
नेरवा तहसील के सितरोट गांव के रहने वाले लियाकत ने बताया कि सितरोट गांव के निवासी इमरान पुत्र यामीन की शादी थी। इमरान की बारात पांच छोटी गाड़ियों में सवार हो कर सुबह 10 बजे पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के प्लासू गांव गई थी। शाम को जब यह लोग वापस आ रहे तो हिमाचल व उत्तराखंड की सीमा पर स्थित फेडिज पुल पहुंचते-पहुंचते शाम के 5 बज कर 15 मिनट का समय हो गया।
यह वक्त उनके नमाज पढ़ने का होता है। इसलिए इन लोगो ने वहां बहते पानी के नाले को देख वजू कर सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर नमाज अदा की। जब यह लोग नमाज अदा कर चुके तो वहां पर कुछ लोग आए व उनसे बहस करने लगे। फिर इन लोगों ने उनसे भारत माता के नारे लगाने को कहा, जब इन्होंने भारत माता के नारे लगाए तो वह लोग चले गए।









