27 अप्रैल को होगा देशव्यापी गौसम्मान दिवस….

Khabron wala

देशभर की 5000 तहसीलों से गौसेवक एकसाथ भेजेंगे PM-राष्ट्रपति को ज्ञापन

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर कड़े कानून बनाने की मांग को लेकर देशभर के संत समाज ने जनजागरण शुरू कर दिया है। बीते वर्ष वृंदावन में हुई बैठक में भारत के समस्त संतों के निर्णय अनुसार यह देशव्यापी अभियान गौमाता के संरक्षण व नंदी बाबा की अध्यक्षता में चलाया जाएगा। जिसमें 27 अप्रैल को देश की सभी 5000 तहसीलों से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व राज्यपाल को 5 करोड़ हस्ताक्षरों सहित आवेदन पत्र सौंपेंगे अपनी-अपनी तहसीलों से भेजेंगे।
इस उपलक्ष पर जयपुर व मध्यप्रदेश से संतों की एक प्रचार टोली पांवटा साहिब पहुंची व समाज से गौमाता के इस पवित्र अभियान से जुड़ने का समस्त सनातनियों से आग्रह किया।
श्री ब्रह्मचारी हेमराज जी,
विदिशा गौशाला, मध्यप्रदेश
तपस्वी श्रीरामदास बाबा
अरावली गुफा, राजस्थान
श्री धीरज जी,
झालावाड़ राजस्थान
श्री अंगददास जी,
दारूदयाल गौशाला, जयपुर
श्री सतीश गोयल जी, सैनवाला गौशाला संचालक
श्री अनूप अग्रवाल जी, माजरा गौशाला संचालक
सचिन ओबराॅय, बहराल गौशाला
गौसेवक नरेंद्र शर्मा जी, गौसेवक नाथूराम चौहान जी, गौसेवक अजय संसरवाल जी, गौसेवक राकेश शर्मा जी पत्रकारवार्ता में मौजूद रहे।
तत्पश्चात माजरा स्थित श्री अनूप जी के गौसदन में सभी संतजन का प्रवास व भोजन संपन्न हुआ।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!