Khabron wala
पुलिस थाना माजरा ने माजरा थाना क्षेत्र के मिसरवाला में जमीन के नाम पर ठगी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता आरिफ खान पुत्र श्री राशिद अली गांव व डाकघर मिसरवाला, तहसील पांवटा साहिब ने आरोप लगाया है कि समर नामक व्यक्ति ने उसके साथ मिलकर जमीन के नाम पर 2 करोड़ 30 लाख रुपये की ठगी की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि समर ने उसके साथ एक कासिम नाम के व्यक्ति के माध्यम से संपर्क किया और जमीन का सौदा तय किया। उसने समर को अलग अलग माध्यम से 35 लाख रुपये अदा किये हैं। लेकिन समर ने न तो जमीन की रजिस्ट्री की और न ही पैसे वापस किए। शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।












