ADVERTISEMENT

घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग रोकने के लिए मार्च व अप्रैल में 2007 निरीक्षण

घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग रोकने के लिए मार्च व अप्रैल में 2007 निरीक्षण

Khabron wala

उपभोक्ता टोल फ्री नम्बर 1967 पर कॉल कर दर्ज करवा सकते हैं सिलेंडर, पेट्रोल और डीज़ल से जुड़ी शिकायतें

निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कुमद सिंह की अध्यक्षता में आज यहां सभी जिला नियन्त्रकों के साथ गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक की गई।
निदेशक ने कहा कि गैस सिलेंडरों की प्राप्ति और वितरण पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग न हो इसके लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। मार्च व अप्रैल, 2026 में घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए 2007 निरीक्षण किए गए तथा 85 सिलेंडर जब्त किये गये हैं। इस अवधि में पेट्रोल व डीजल की जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए 187 निरीक्षण किए गए। सीमावर्ती जिलों में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो ग्राम सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर ऑनलाइन बुकिंग तथा ओ.टी.पी. के माध्यम से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि सभी पात्र उपभोक्ता गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकें और अनावश्यक जमाखोरी रोकी जा सके। घरेलू गैस सिलेंडरों की लगातार प्राप्ति हो रही है तथा प्रदेश में पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नम्बर 1967 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
बैठक में विभाग के सयुंक्त निदेशक मिलाप शांडिल सहित प्रदेश में कार्यरत सभी जिला नियन्त्रक उपस्थित थे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!