ADVERTISEMENT

Himachal: CM सुक्खू के नाम पर सोशल मीडिया में भ्रामक बयान वायरल, साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी बयान फैलाने का मामला सामने आया है। मामले पर संज्ञान लेते हुए शिमला के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शिमला निवासी कांग्रेस नेता बलदेव ठाकुर ने सोमवार को साइबर पुलिस को एक लिखित शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुन्नू ठाकुर नामक फेसबुक अकाऊंट से एक भ्रामक पोस्ट साझा की गई है। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री सुक्खू का हवाला देते हुए लिखा गया था कि कांग्रेस पार्टी सागर का रूप है, एक बूंद पानी से कोई फर्क नहीं पड़ता, विक्रमादित्य जब चाहें भाजपा में शामिल हो जाएं। शिकायतकर्ता बलदेव ठाकुर ने पुलिस को बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया है। उन्होंने इस पोस्ट को पूरी तरह से झूठा, भ्रामक और राजनीतिक रूप से भड़काऊ करार दिया है, जिसका उद्देश्य राजनीतिक माहौल को खराब करना है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4) और 353(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस फिलहाल मुन्नू ठाकुर नामक फेसबुक अकाऊंट की पूरी जानकारी जुटा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस विभाग ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंप दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!