ADVERTISEMENT

काला आम्ब में भट्टी हादसे में चार मजदूर घायल, मामला दर्ज

काला आम्ब में भट्टी हादसे में चार मजदूर घायल

पुलिस ने काला आम्ब थाना क्षेत्र में भट्टी हादसे का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अमरजीत(42 वर्ष) पुत्र श्री हरी राम गांव डेरा, डाकघर हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला, हरियाणा ने पुलिस के पास अपना ब्यान दर्ज करवाया कि जय एलॉयज कंपनी कालाआम्ब में भट्टी के सुचारू रूप से काम न करने और सुरक्षा प्रबंधों की कमी के कारण हादसा हुआ, जिसमें वह और इसके साथ काम कर रहे तीन अन्य साथी ओमंकार पुत्र श्री गोपालमालाकार निवासी गाँव व डा0 बूढई तहसील व जिला देवधर झारखण्ड उम्र 32 वर्ष, श्री उस्मान पुत्र श्री सेमसोल निवासी गाँव बसावन पूर्वा डा0 भंगोरा तहसील कमजापूर जिला सीतापूर उतर प्रदेश उम्र 19 साल व काशीदास पुत्र श्री कारु टुडू निवासी वार्ड न0. 11, पूर्णिँया छोडदोर तहसील व जिला पुर्णियां बिहार उम्र 35 साल के शरीर पर गरम लोहा गिरने के कारण काफी घाव आए हैं तथा इसी दौरान भगदड़ में काशीदास अपनी जगह से नीचे रखे लोहे के स्लैब पर गिर गया जिसकी टांग में भी चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि भट्टी में धमाका होने से गर्म लोहा उबल कर बाहर निकला और उनके शरीर पर गिरा, जिससे वे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

*पांवटा साहिब में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से रेहड़ी वाला घायल*

पुलिस ने पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मोहित चौधरी पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह निवासी गांव किशनपुरा, डा0 जामनीवाला, त0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 ने आरोप लगाया है कि किशनपुरा में एक ग्रे कलर की गाड़ी ने एक रेहड़ी वाले रोशन पुत्र चन्द्रदेवराय निवासी नया गांव सारस, डा0 त0 व थाना नया गांव, जिला छपरा, बिहार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 281, 125(a) BNS & 187 MV Act में अभियोग पंजीकृत कर दिया है। जांच जारी है तथा आरोपी गाड़ी चालक को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!