ADVERTISEMENT

विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Khabron wala

पठानकोट की सुजानपुर पुलिस द्वारा विदेश भेजने के मामले को लेकर 12 लाख की ठगी करने के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश के 2 भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुजानपुर मोहित टांक ने बताया कि शिकायतकर्त्ता सागर कुमार निवासी मलकपुर द्वारा एस.एस.पी. पठानकोट को शिकायत की गई थी कि सागर कुमार निवासी मलकपुर, डिंपल कोटली मुगला तथा विशाल कुमार निवासी नूरपुर को विदेश भेजने को लेकर अनिल मेहरा व नरेंद्र मेहरा निवासी सदवा-सुलियाली, नूरपुर द्वारा उनके साथ 12 लाख रुपए की ठगी की गई है। उनको उन्होंने 12 लाख रुपए दिए, जिसमें 8 लाख रुपए ऑनलाइन पेमैंट की गई और 4 लाख रुपए नकद दिया गया। उन्होंने कहा कि उनको वर्क परमिट पर सिंगापुर भेजने के लिए 25 मई 2025 को सिंगापुर भेज दिया गया।

मगर वहां पर जाने के बाद उनको वहां एयरपोर्ट से रिसीव करने के लिए कोई नहीं आया। यहां बात करने के बाद जब उनको लोकेशन डाली गई तो वे वहां पर पहुंच गए, जहां एक महीना उनको कमरे में रखा गया और वहां उनके द्वारा महीने का रैंट 25,000 रुपए भी दिया गया। उसके बाद किसी तरह से वे अपना बचाव करके जून महीने में वापस आ गए। उन्होंने कहा कि अनिल मैहरा तथा नरेंद्र मैहरा दोनों भाइयों ने उनके साथ विदेश भेजने को लेकर धोखाधड़ी की है। जिसको लेकर पुलिस उच्च अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निवेदन पत्र दिया गया। सुजानपुर पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 61 (2), 316( 2), 318(4) के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!