ADVERTISEMENT

बांगरन पुल से गिरकर युवक घायल, अस्पताल में उपचार जारी

बांगरन पुल से गिरकर युवक घायल, अस्पताल में उपचार जारी

पांवटा साहिब, 9 अप्रैल (कपिल) उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले गांव श्यामपुर भूड़ निवासी 27 वर्षीय बारू राम पुत्र प्रभु राम आज बांगरन पुल से नीचे गिरकर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसके चलते यह घटना घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पुल से गिरते देखा और तुरंत इसकी सूचना पुरुवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को बाहर निकालकर तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं ! घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उसके साथ मौजूद हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक रूप से मामला युवक की मानसिक अस्वस्थता से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!