ADVERTISEMENT

जोगेंद्रनगर में गुंडागर्दी: HRTC कंडक्टर की पिटाई, स्कूटी हटाने को कहा तो बुला लिए बाउंसर

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगेंद्रनगर में रविवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के एक बस कंडक्टर (परिचालक) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब थुरल से आ रही बस एहजु के पास पहुँची थी।

जानकारी के अनुसार, बस को पीछे करने के लिए परिचालक ने एक स्कूटी सवार युवक से अपनी स्कूटी थोड़ी पीछे करने का आग्रह किया। इस साधारण सी बात पर युवक भड़क गया और उसने पहले परिचालक के साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद युवक ने दो बाउंसर्स को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने बस परिचालक पर हमला कर दिया। बस में मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव कर परिचालक को बचाया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में घायल परिचालक यह कहता नजर आ रहा है कि उसने केवल रास्ता बनाने के लिए स्कूटी हटाने को कहा था और कोई बदतमीजी नहीं की थी। आरोप है कि हमला करने वाले युवक रसूखदार और राजनीतिक पहुंच वाले हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!