पाँवटा साहिब में नशीला दवाईयों की शीशियाँ बरामद, मादक पदार्थ अधिनियम में अभियोग पँजीकृत
पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मोटर साईकल न0 HP T0426 HP9843D में एक व्यक्ति जिसका नाम अनिश पुत्र मोहमम्द सलीम निवासी वार्ड न0-10 देवी नगर पांवटा साहिब जिला सिरमौर, हि0प्र0 है, भाटावाली क्षेत्र में मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त में संलिप्त है जो भारी मात्रा में प्रतिबन्धित कफ सिरप बेचने के लिए लाया है।
यदि इसी समय इसकी उपरोक्त मोटर साईकिल को रोककर चैक किया जाए तो भारी मात्रा में मादक पदार्थ कफ सिरप बरामद हो सकती है।
जिस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिश उपरोक्त के कब्जा से 14 अदद शीशियां CODECTUSS TR COUGH SYRUP बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21-61-85 ND&PS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियोग में जाँच जारी है। मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने की है









