हिमाचल में 4 दिन बरसेंगे मेघ : जमकर होगी बारिश-बर्फबारी, विभाग ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऊपरी इलाकों में जहां लगातार हो रही बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, निचले इलाकों में दो दिन से मौसम साफ बना हुआ है। मैदानी इलाकों में दिन के समय अच्छी-खासी धूप खिली रही है। आलम ऐसा है कि दिन में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।

कैसा रहेगा मौसम
कुछ जिलों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई। मगर बाद में चटकती धूप निकली- जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में घने कोहरे की संभावना जताई है।

इससे आम जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। कई इलाकों में लोगों को पेयजल की दिक्कतें आ रही हैं, कई जगह बिजली गुल है और भारी बर्फबारी के कारण कुछ सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने सोलन, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और सिरमौर के निचले इलाकों में घना कोहरा पड़ने का यलो अलर्ट जारी।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
बता दें कि 5 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 6 और 8 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। मध्यम पर्वतीय और निचले मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 7 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

वहीं, 9 फरवरी से मौसम फिर बदल सकता है। इस दिन ऊंचाई और मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि निचले और मैदानी इलाकों में भी एक-दो जगह हल्की बारिश हो सकती है।

घने कोहरे की चेतावनी
प्रदेश के कई हिस्सों में हुई भारी बर्फबारी और तापमान में गिरावट के कारण ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने निचले और मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, आज सुबह और शाम के समय ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में घना कोहरा छाया रहेगा। इससे दृश्यता काफी कम होगी और वाहन चालकों को सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!