Khabron wala
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के प्रयासों के बाद सड़कों को चकाचक करने के लिए केंद्र सरकार ने 365 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की है। यह राशि राज्य में मानसून सीजन 2023 के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों की मुरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए दी गई है, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने 1,438 करोड़ का एक्शन प्लान केंद्र की मंजूरी को भेजा था। जिसे केंद्र की मोदी सरकार से स्वीकृत करते हुए सड़कों की मुरम्मत के लिए 365 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी है।
लोक निर्माण विभाग ने अब क्षतिग्रस्त सड़कों की मुरम्मत के लिए टैंडर आमंत्रित किए हैं। ऐसे में सड़कों के चकाचक होने से न सिर्फ परिवहन व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने इन क्षतिग्रस्त सड़कों की मुरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए करीब 78 डिवीजनों को राशि जारी कर दी है। हिमाचल में 2023 के मानसून सीजन में हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई थी। उस दौरान प्रदेश में 38,091 किलोमीटर सड़कों में से 18,024 किलोमीटर सड़कें लैडस्लाइड, डंगे गिरने और बाढ़ का मलबा आने से क्षतिग्रस्त हुई थीं।












