ADVERTISEMENT

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के 6 छात्रों ने JRF व 2 ने पास की नैट परीक्षा

Khabron wala 

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में अध्ययनरत 1 शोध छात्रा व 7 पूर्व छात्रों ने नैट परीक्षा में सफलता हासिल की है। उक्त जानकारी देते हुए परिसर निदेशक प्रोफैसर सत्यम कुमारी व बीएड(शिक्षा शास्त्री) विभाग के विभागाध्यक्ष डा. सत्यदेव ने बताया कि जेआरएफ की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्रों में साहित्य विभाग में शोधरत निशा देवी, पूर्व छात्रा प्रीति, दीपिका कौशल, गौरव अत्री, राहुल व शुभम भारद्वाज शामिल हैं। वहीं नैट परीक्षा में पूर्व छात्र साहिल व रितिका नेगी ने सफलता हासिल की है। प्रो. सत्यम कुमारी व सहायक निदेशक प्रो. मंजूनाथ भट्ट ने कहा कि वेदव्यास परिसर के लिए यह गौरव का क्षण है तथा परिसर में अध्ययनरत अन्य सभी छात्रों के लिए भी यह प्रोत्साहन का विषय है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!