ADVERTISEMENT

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के नाम एक और उपलब्धि, अब बिना ऑपरेशन जोड़ों के दर्द का इलाज संभव

Khabron wala

पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। Civil Hospital Paonta Sahib ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। अब यहां जोड़ों के दर्द (जॉइंट पेन) से परेशान मरीजों का आधुनिक तकनीक से बिना ऑपरेशन इलाज शुरू कर दिया गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार कोहनी, कंधे, घुटने और यहां तक कि रीढ़ की हड्डी से जुड़े जॉइंट पेन का उपचार अब पांवटा साहिब में ही उपलब्ध है। इससे पहले इस प्रकार के इलाज के लिए मरीजों को Postgraduate Institute of Medical Education and Research, चंडीगढ़ जाना पड़ता था। वहीं प्रदेश में यह सुविधा केवल चुनिंदा संस्थानों जैसे Indira Gandhi Medical College और Dr. Rajendra Prasad Government Medical College में ही उपलब्ध थी।

अब यह सुविधा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में शुरू हो चुकी है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। निजी अस्पतालों में जहां इस इलाज के लिए मोटी फीस देनी पड़ती थी, वहीं अब सरकारी अस्पताल में यह उपचार उपलब्ध होने से आर्थिक बोझ कम होगा।

इस उपचार की सफल शुरुआत रिटायर मेजर डॉ. विकास, डॉ. आकांक्षा और डॉ. अतुल की टीम द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय एक किशोरी की रीढ़ की हड्डी का सफल उपचार किया गया, वहीं घुटने और कंधे के दर्द से पीड़ित लगभग तीन अन्य मरीजों का भी सफल इलाज किया गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि यह तकनीक बिना सर्जरी के मरीजों को राहत देने पर केंद्रित है, जिससे रिकवरी समय भी कम होता है और जोखिम भी घटता है।

जिला सिरमौर की जनता के लिए यह एक बड़ी सौगात मानी जा रही है। अब लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लगातार आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!