ADVERTISEMENT

सड़क के पूर्ण होने से क्षेत्र में खुशी की लहर : समाजसेवी मनीष तोमर का जताया आभार

Khabron wala 

पांवटा साहिब: आंजभोज क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैला के पूर्व पंचायत प्रधान एवं युवा व्यवसायी और समाजसेवी मनीष तोमर के प्रयासों से दो सड़का (भैला) ठेडा मोड़ से कनखेत, नवाडी, केरका, डोडली, गौजर होते हुए डाक पत्थर रोड तक नई सड़क का निर्माण कार्य पूरी तरह सम्पन्न हो गया है। सड़क के पूर्ण होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मनीष तोमर प्ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। भैला पंचायत में आगे भी विकास कार्य होते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उप गांवों के ग्रामीण लंबे समय से अपने गांवों तक सड़क पहुंचाने की मांग कर रहे थे।

ग्रामीण सतीश तोमर, स्वराज तोमर, नेत्तर तोमर और ललित तोमर, संदीप ने बताया कि करीब 2.80 लाख रुपये, तथा इससे कहीं अधिक राशि मनीष तोमर ने सड़क निर्माण में खर्च की है, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह है।

इस सड़क के बनने से आवागमन सुगम हुआ है और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों में सीधा लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण पूर्ण होने की खुशी में ग्राम पंचायत भैला सहित आसपास के गांवों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!