ADVERTISEMENT

जिला सिरमौर, शिलाई में पिकअप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Khabron wala 

पुलिस थाना शिलाई में एक पिकअप दुर्घटना के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक की पहचान रमेश कुमार पुत्र श्री जीत सिंह निवासी गांव चचराडा डा0 शिरी क्यारी तह0 शिलाई जिला सिरमौह हि0प्र0 उम्र 26 साल के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति पिकअप उपरोक्त का चालक विपिन कुमार पुत्र श्री लाल सिंह निवासी गांव चचराडा डा0 शिरी क्यारी तह0 शिलाई जिला सिरमौर हि0 प्र0 उम्र 25 वर्ष है।

पुलिस ने बताया कि विपिन कुमार उपरोक्त अपनी पिकअप न0 HP85-2604 को गांव मंगताडी में पिकअप मोड़ने की जगह न होने के कारण गांव मंगताडी घटनास्थल से करीब 50 मीटर पीछे नाले से मोड़कर बैक करके वापिस गांव मंगताडी ले जा रहा था, तभी पिकअप अचानक सड़क से नीचे नाले में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस ने विपिन कुमार के खिलाफ धारा 281, 125(a), 106 BNS के तहत मामला दर्ज किया है और तफ्तीश शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!