ADVERTISEMENT

कोदेवाला में अवैध कटान, वन विभाग की टीम को देख भागे वन माफिया

कोदेवाला में अवैध कटान, वन विभाग की टीम को देख भागे वन माफिया

Khabron wala 

पांवटा साहिब क्षेत्र के कोदेवाला में वन माफियाओं की ओर से अवैध कटान का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने जब मौके पर दबिश दी तो खाले में पेड़ों की कटाई कर रहे लोग औजार और कटी लकड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अवैध कटान की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर वन विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम को मौके पर ताजा कटे पेड़ों के ठूंठ, लकड़ी के गट्ठर और कटान के उपकरण मिले हैं।

वन विभाग ने कटी हुई लकड़ी को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई जाएगी और वन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने भी वन संपदा को बचाने के लिए नियमित निगरानी और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लकड़ी सारी पांवटा साहिब डिवीजन की बताई जा रही है जो कि गिरिनगर रेंज से है लकड़ी को हरियाणा हिमाचल बैरियर के पास नदी में छोड़कर लकड़ी माफिया भाग गए थे

👉 यदि आपके पास भी अवैध कटान या वन अपराध से जुड़ी कोई सूचना है तो नजदीकी वन कार्यालय को अवश्य सूचित करें।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!