ADVERTISEMENT

Himachal: शातिरों ने खाते से निकाल लिए 3.70 लाख रुपए, मुकद्दमा दर्ज

Khabron wala 

चम्बा जिले में एक और व्यक्ति ठगी का शिकार हुआ है। शातिरों ने व्यक्ति के खाते से 3.70 लाख रुपए निकाल लिए हैं। पासबुक अपडेट करने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना चम्बा में दर्ज करवाई है। शिकायतकर्त्ता रतन कुमार ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने एटीएम ट्रांजैक्शन करके गैर-कानूनी तरीके से उनके खाते से लगभग 3.70 लाख रुपए निकाल लिए, लेकिन उसे किसी भी प्रकार का कोई एसएमएस अलर्ट उनके फोन में नहीं आया, उन्हें इस फ्रॉड का पता तब चला जब उन्होंने अपनी पासबुक अपडेट करवाई। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!