ADVERTISEMENT

Himachal: 50 हजार रुपए रिश्वत लेते फोरैस्ट गार्ड रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Khabron wala 

सोलन में विजिलेंस थाना बद्दी ने नालागढ ़ में तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीएसपी विजिलेंस डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार किए गए फॉरेस्ट गार्ड की पहचान मुकेश कुमार के रूप मे हुई है। टीम ने उसे पंजैहरा में जाल बिछाकर पकड़ा। मुकेश कुमार एक शिकायत के निपटारे के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।

बता दे कि फॉरेस्ट गार्ड मुकेश कुमार एक व्यक्ति से शिकायत का निपटारा करने के लिए रुपए की मांग कर रहा था। युवक से 50 हजार रुपए में मामले को रफा-दफा करने पर सहमति बनी थी।रिश्वत की बार-बार मांग से परेशान होकर पीड़ित ने विजिलेंस थाना बद्दी से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी।

50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

डीएसपी विजिलेंस प्रतिभा चौहान ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और फॉरेस्ट गार्ड को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।विजिलेंस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार किए गए कर्मी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

एसपी एसआईयू वीरेंद्र कालिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विजिलेंस भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!