Khabron wala
जिला की एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर जबरन दुराचार करने का आरोप लगाया है। मामला अगस्त, 2021 का है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वर्ष, 2021 में उसकी पहचान आरोही पैलेस, बलदेव नगर, नारायणगढ़ रोड़-अंबाला निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि अगस्त, 2021 में आरोपी ने उसे जिला के एक निजी गैस्ट हाऊस में मिलने के लिए बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके मना करने के बाद भी जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में आरोपी शादी करने से मुकर गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस थाना द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।
 
 
			 
					
 









