• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

भारत-चीन शिपकी-ला दर्रे के माध्यम से सीमा व्यापार खोलने पर सहमत हुए

Desk by Desk
1 hour ago
in मुख्य ख़बरें
184
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत और चीन तीन निर्दिष्ट व्यापारिक बिंदुओं- लिपुलेख, शिपकी-ला और नाथू-ला दर्रों से सीमा व्यापार फिर खोलने पर सहमत हो गए हैं। दोनों पक्ष 2026 से कैलाश पर्वत, गंग रेनपोछे और मानसरोवर झील की तीर्थयात्रा जारी रखने और इसके विस्तार पर भी सहमत हुए हैं।

हिमाचल सरकार शिपकी-ला (किन्नौर) के माध्यम से चीन के साथ व्यापार बहाल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी, जो हाल ही में भारत की यात्रा पर थे, ने विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक की। दोनों मंत्रियों ने इस बैठक में भारत और चीन के बीच व्यापार फिर शुरू करने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की।

यह सफलता ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के व्यक्तिगत प्रयासों के कारण संभव हुई है जिन्होंने केंद्र सरकार से ऐतिहासिक भारत-तिब्बत व्यापार मार्ग बहाल करने का आग्रह किया था। केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से चीन के साथ इस मामले को उठाया, जिसके परिणामस्वरूप व्यापार फिर से शुरू करने पर आम सहमति बनी है। राज्य सरकार कानूनी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए अब केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष यह मामला उठाएगी।

केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राज्य सरकार को सूचित किया है कि भारत सरकार ने तीनों निर्दिष्ट बिंदुओं शिपकी-ला (हिमाचल प्रदेश), लिपुलेख (उत्तराखंड) और नाथू ला (सिक्किम) से सीमा व्यापार को फिर से शुरू करने के लिए चीन के साथ चर्चा शुरू कर दी है, जो कोविड-19 महामारी के कारण 2020 से बंद था।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि शिपकी-ला, जो कभी प्रसिद्ध सिल्क रूट का हिस्सा था और जिसे वर्ष 1994 के भारत-चीन द्विपक्षीय समझौते के तहत सीमा व्यापार बिन्दु के रूप में औपचारिक रूप दिया गया था, ने ट्रांस हिमालयी आर्थिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

You may also likePosts

पांवटा साहिब: 20 वर्षीय युवक की सांप के काटने से मौ*त

मणिमहेश यात्रा पर लगी रोक, दर्शन करने गए 3 युवकों मौ*त …

4 साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश….

हिमाचल के इन पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना, स्कूलों में छुट्टियां घोषित

व्यापार के अतिरिक्त, राज्य सरकार को शिपकी-ला के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर शुरू करने के संबंध में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। मुख्यमंत्री ने केंद्र को भेजे पत्र में इस बात पर प्रकाश डाला है कि गरटोक होते हुए दार्चेन और मानसरोवर को जोड़ने वाला शिपकी-ला मार्ग तिब्बत की तरफ से तुलनात्मक रूप से छोटा है। हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर और पूह होते हुए शिपकी-ला तक पहले से ही सड़क मार्ग मौजूद है, जिससे यात्रा के लिए आवश्यक आधार शिविर और सहायक बुनियादी ढांचा विकसित करना संभव हो गया है।

केंद्रीय विदेश मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में बताया है कि पांच साल के अंतराल के बाद लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड) और नाथू ला दर्रा (सिक्किम) से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू हो गई है। शिपकी-ला को एक अतिरिक्त मार्ग के रूप में जोड़ने की पहल भी कामयाब हुई है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि पारंपरिक सीमा व्यापार पुनः स्थापित होने से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने चीन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में राज्य की इन प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता देने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Share160SendTweet100
Previous Post

मणिमहेश यात्रा पर लगी रोक, दर्शन करने गए 3 युवकों मौ*त …

Next Post

पांवटा साहिब: 20 वर्षीय युवक की सांप के काटने से मौ*त

Related Posts

पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब: 20 वर्षीय युवक की सांप के काटने से मौ*त

1 hour ago
पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद
मुख्य ख़बरें

मणिमहेश यात्रा पर लगी रोक, दर्शन करने गए 3 युवकों मौ*त …

7 hours ago
4 साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश….
मुख्य ख़बरें

4 साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश….

8 hours ago
हिमाचल में आज कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट, कैलाश यात्रा स्थगित, बीच रास्ते में फंसे यात्री
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के इन पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना, स्कूलों में छुट्टियां घोषित

10 hours ago
पांवटा साहिब : 5 साल के बच्चे को बोलेरो ने कुचला, दर्दनाक मौत
मुख्य ख़बरें

महिला की जहरीला पदार्थ खाने से माै*त, 5 साल पहले हुई थी शादी

12 hours ago
न गाड़ी घर से निकली, न सफर हुआ… फिर भी कट गया टोल….
मुख्य ख़बरें

न गाड़ी घर से निकली, न सफर हुआ… फिर भी कट गया टोल….

12 hours ago
शादी के बंधन में बंधने जा रहीं डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की बेटी, बनेंगी IAS अफसर की दुल्हन
मुख्य ख़बरें

शादी के बंधन में बंधने जा रहीं डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की बेटी, बनेंगी IAS अफसर की दुल्हन

22 hours ago
हिमाचल में भारी बारिश का कहर: 100 घर जलमग्न…120 दुकानों में घुसा 5-5 फुट पानी, 13 लोग किए रैस्क्यू
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में भारी बारिश का कहर: 100 घर जलमग्न…120 दुकानों में घुसा 5-5 फुट पानी, 13 लोग किए रैस्क्यू

22 hours ago
पूर्व अफसर से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 49.65 लाख की ठगी….
मुख्य ख़बरें

व्यक्ति से कंपनी के उत्पाद बेचने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी….

23 hours ago
Load More
Next Post
पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद

पांवटा साहिब: 20 वर्षीय युवक की सांप के काटने से मौ*त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company