ADVERTISEMENT

किसी के दबाव में न आए जनता, भविष्य सुधार के लिए लीक से हटकर करें मतदान: इंदिरा चौहान

पांवटा साहिब में निकाय चुनाव के चलते सियासी पारा चर्म पर है और सभी प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दमखम आजमा रहे हैं. इस बार काफी शिक्षित व युवा चेहरे चुनावी मैदान में है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए ऊर्जा मंत्री भी वार्ड में घर-घर घूम कर खूब पसीना बहा रहे हैं.

35 वर्ष बतौर शिक्षक सेवाएं दे चुकी सेवानिवृत्त ख. प्रा. शिक्षाधिकारी वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय प्रत्याशी इंदिरा चौहान ने जनता से अपील की है कि वार्ड के बेहतर विकास के लिए इस बार शिक्षित व साफ छवि के प्रत्याशी को वोट दें और अपने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी महत्वपूर्ण आहुति डालें. उन्होंने साफ कहा कि वे राजनीति नहीं जनता की सेवा करने के लिए आगे आई हैं.

दशकों से समाज व देश का भविष्य सुधारते हुए एक नई दिशा देती आई इंदिरा चौहान ने कहा कि जनता को इस बार लीक से हटकर बिना किसी के दबाव में केवल अपने विकास के लिए मतदान करना होगा तभी परिवर्तन आएगा. उन्होंने वार्ड को लेकर अपने विज़न का जिक्र करते हुए सभी प्रबुद्ध मतदाताओं से अपील की है कि इस बार जनता आने वाली 10 जनवरी को उनके चुनाव निशान कुर्सी के सामने वाला बटन दबाकर उन्हें 1 मौका अवश्य दें और फिर वे तन-मन-धन से वार्ड की तस्वीर बदल कर दिखाएंगी.

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!