• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की बजह से हुआ राज्य से उद्योगों का पलायन : जयराम ठाकुर

Desk by Desk
53 seconds ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हमारी सरकार ने निवेश के लिए जो माहौल बनाया, सुक्खू सरकार ने उसे तबाह किया

-विधानसभा सत्र के दौरान अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, कहा,

बिजली की दरों में बढ़ोतरी भी मुख्य कारण, उगाही करके परेशान किए उद्योगपति

Khabron wala 

You may also likePosts

दवाडा और झलोगी के पास गिर रहे हैं पत्थर, नेशनल हाईवे मंडी मनाली यातायात के लिए बंद

अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गिरी दीवार,अर्थी सहित 5 लोग मलबे में दबे

हिमाचल में तबाही का मंजर: ब्यास नदी में आई भयानक बाढ़.. चपेट में आया भवन

सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है , सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है ,उद्योगों से उगाही की जा रही

शिमला : कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की बजह से राज्य से उद्योगों का पलायन हुआ है जिसे रोकने में मुख्यमंत्री नाकाम साबित हुए हैं। विधानसभा सत्र के दौरान अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी भी एक मुख्य कारण रहा है। जबकि जबरन उगाही करके भी उद्योगपति परेशान किये गए जिसका परिणाम यह है कि आज निवेश के बजाय उद्योगपति दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं जो चिंताजनक बात है। पूर्व सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश के लिए जो माहौल बनाया गया था वर्तमान सरकार द्वारा पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया गया है। जिसका खामियाजा प्रदेश की आर्थिकी को उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के 7 वें दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश में नए उद्योग लगाने और उद्योगों के पलायन को लेकर सवाल पूछा था लेकिन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से जो जवाब दिया गया, उससे भाजपा विधायक दल ने असंतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट किया। बीजेपी विधायक दल ने मुख्यमंत्री पर सदन को बार बार गुमराह करने का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उद्योगों को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा गया, जिसका जवाब उद्योग मंत्री नहीं दे पाए। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से या तो उद्योग बंद हो रहे हैं या फिर प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। उद्योगों का हिमाचल की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है और रोजगार देने में भी योगदान है लेकिन यह सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उद्योगों से उगाही की जा रही है, जिसके चलते यहां से उद्योग पलायन कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण राज्य से उद्योग लगातार पलायन कर रहे हैं और बेरोजगारी तेज़ी से बढ़ रही है।

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से उसने औद्योगिक क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय राज्य को मेडिकल डिवाइस पार्क और बल्क ड्रग पार्क जैसी बड़ी परियोजनाएं मिली थीं, लेकिन मौजूदा सरकार उद्योग बचाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हुआ। उल्टा, बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी के कारण उद्योग हिमाचल से बाहर जा रहे हैं। सरकार में बैठे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और बड़े उद्योगपति यहां निवेश करने से डर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस नेताओं के परिवार तक उगाही और दबाव डालने में लगे हुए हैं। हमारे कार्यकाल में धर्मशाला में इंवेस्टर मीट हुई जिसमें 703 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के ज़रिए 96 हज़ार 721 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बनी। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 13 हज़ार 488 करोड़ की 236 परियोजनाएं हुई। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित भाई शाह भी शामिल हुए थे। दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 28 हज़ार 197 करोड़ रुपये की 287 परियोजनाएं ज़मीन पर उतरी थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं शामिल हुए थे। हमने उद्योगों से हजारों बेरोजगारों को रोजगार दिया था जबकि यहां उद्योगपति डराकर बेरोजगारी बढ़ाई जा रही है।

Share160SendTweet100
Previous Post

दवाडा और झलोगी के पास गिर रहे हैं पत्थर, नेशनल हाईवे मंडी मनाली यातायात के लिए बंद

Related Posts

दवाडा और झलोगी के पास गिर रहे हैं पत्थर, नेशनल हाईवे मंडी मनाली यातायात के लिए बंद
मुख्य ख़बरें

दवाडा और झलोगी के पास गिर रहे हैं पत्थर, नेशनल हाईवे मंडी मनाली यातायात के लिए बंद

38 minutes ago
अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गिरी दीवार,अर्थी सहित 5 लोग मलबे में दबे
मुख्य ख़बरें

अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गिरी दीवार,अर्थी सहित 5 लोग मलबे में दबे

46 minutes ago
हिमाचल में तबाही का मंजर: ब्यास नदी में आई भयानक बाढ़.. चपेट में आया भवन
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में तबाही का मंजर: ब्यास नदी में आई भयानक बाढ़.. चपेट में आया भवन

3 hours ago
सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है , सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है ,उद्योगों से उगाही की जा रही
मुख्य ख़बरें

सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है , सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है ,उद्योगों से उगाही की जा रही

3 hours ago
शिलाई : पंचायत प्रधान व पांच वार्ड सदस्यों को 27 लाख रुपए गबन करने पर डीसी सिरमौर ने अयोग्य करार देते हुए पद से किया बर्खास्त
मुख्य ख़बरें

शिलाई : पंचायत प्रधान व पांच वार्ड सदस्यों को 27 लाख रुपए गबन करने पर डीसी सिरमौर ने अयोग्य करार देते हुए पद से किया बर्खास्त

20 hours ago
मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में किया जाएगा शामिल
मुख्य ख़बरें

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में किया जाएगा शामिल

20 hours ago
पांवटा साहिब :  स्मार्ट मीटर तो लगेंगे बोले एक्सन बिजली बोर्ड , किसान 2 तारीख को देंगे धरना
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : स्मार्ट मीटर तो लगेंगे बोले एक्सन बिजली बोर्ड , किसान 2 तारीख को देंगे धरना

21 hours ago
बहन ने भाई को दिया धोखा,मोटी कमाई करने का लालच दे किया गड़बड़झाला
मुख्य ख़बरें

बहन ने भाई को दिया धोखा,मोटी कमाई करने का लालच दे किया गड़बड़झाला

22 hours ago
पांवटा साहिब वन मंडल में नए डीएफओ  वेद प्रकाश ने संभाला पदभार
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब वन मंडल में नए डीएफओ वेद प्रकाश ने संभाला पदभार

22 hours ago
Load More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!