आम तौर पर देखा जाता है कि नेता बड़े बड़े चुनावी वायदे लेकर चुनावी मैदान में आते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के पश्चात चुनावी क्षेत्र में शक्ल नहीं दिखते।
नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 से आजाद प्रत्याशी रहे युवा समाज सेवी इंद्रजीत सिंह मिक्का ने इसके विपरीत मतदाताओं से किया वायदा पूरा कर मिसाल कायम की है।

मिक्का ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान शिवा कॉलोनी में स्थित कांगड़ी गली के लोगों से पानी की समस्या दूर करने के लिए बोरवेल लगवाने का वायदा किया था। दुर्भागयवश मिक्का 10 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए।
बेशक मिक्का चुनाव हार गए लेकिन वे अपना चुनावी वायदा नहीं भूले। चुनाव परिणाम आने के पश्चात बिना थकान उतारे मिक्का वार्ड में पहुंचे और निजी खर्च पर बोरिंग मशीन मंगवाई और उपयुक्त स्थान देख कर बोरवेल लगवाया। इस दौरान लोगों ने मिक्का का आभार जताया।











